A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बंदे को वैज्ञानिक ढूंढ रहे हैं, इसका जुगाड़ देख आप भी करने लगेंगे तारीफ

इस बंदे को वैज्ञानिक ढूंढ रहे हैं, इसका जुगाड़ देख आप भी करने लगेंगे तारीफ

एक शख्स ने अपने घर में ऐसा जुगाड़ किया जो अब तक शायद ही किसी ने सोचा या फिर देखा होगा। वायरल वीडियो को देखने के बाद आप उसकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हमारे देश में ऐसे लोगों की संख्या बहुत ही ज्यादा है जो जुगाड़ जैसी चीजों में विश्वास भी करते हैं और खुद एक से बढ़कर एक जुगाड़ भी खोज निकालते हैं। ऐसे लोगों से आप जब मिलेंगे और अपनी कोई परेशानी बताएंगे तो वो उसका ऐसा जुगाड़ बताएंगे जो आपको भी हैरान कर देगा। जितने लोग सोशल मीडिया पर हैं और वहां एक्टिव रहते हैं, उन्हें एक से बढ़कर एक जुगाड़ के बारे में पता होगा क्योंकि उसी प्लेटफॉर्म पर जुगाड़ के तमाम वीडियो और फोटो वायरल होते हैं। कभी-कभी तो कुछ ऐसा भी नजर आ जाता हो जो इंसान ने कभी सोचा तक नहीं होता है। अभी कुछ ऐसा ही नजर आया।

ऐसा जुगाड़ तो नहीं ही देखा होगा

एक शख्स ने एक ही छत वाले पंखे को दो जगह पर इस्तेमाल करने के लिए बहुत ही खूब का जुगाड़ करवाया है। दरअसल उसने पीलर से लगते हुए एक रॉड लगवाया जो मूव कर सके। उसी रॉड के अंदर से पंखे की तार निकालते हुए उस पर एक पंखा भी फिट कर दिया। अब वो पंखा उस जुगाड़ की मदद से मूव हो सकता है। इस तरह उसने एक ही पंखे को दो जगह पर इस्तेमाल करने लायक बना दिया। वीडियो में नजर आता है कि वो कैसे पंखे को पहले घर के अंदर और फिर बाहर करके दिखाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @humble_farha_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, '2 इन 1 जुगाड़ किया है इन जुगाड़ू भाई ने।' वीडियो में लिखा है, 'इस बंदे को वैज्ञानिक ढूंढ रहे हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत बढ़िया जुगाड़ है। दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छा जुगाड़ है इसका। तीसरे यूजर ने लिखा- इसको इनाम दिया जाएगा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

करारी हार के बाद भी फील्ड मार्शल बना आसिम मुनीर, लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब उड़ाया मजाक

बाइक चलाते पति को चप्पल से पीटती रही पत्नी, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल