सोशल मीडिया की गलियां हमेशा तरह-तरह के वीडियो, फोटो और पोस्ट से भरी रहती हैं और आप जब भी इन गलियों में जाएंगे, आपको हर स्क्रोल के बाद वो सभी वीडियो, फोटो और पोस्ट देखने को मिलेंगे। उन्हीं सब में से कई सारे वायरल भी होते हैं क्योंकि उनका कंटेंट लोगों को यूनिक लगता है या फिर उन्होंने पहले ऐसा कुछ नहीं देखा होता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो स्क्रिप्टेड है मगर मजेदार है। आइए फिर देरी किए बिना आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला एक सोफे पर एक किनारे बैठी हुई है और फोन को चला रही है। तभी उसे दिखता है कि उसका पति झाड़ू के ऊपर कोई कपड़ा लटकाए हुए ऊपर की तरफ देखते हुए आगे जा रहा है। उसकी पत्नी उसे देखती है और सोचती है कि ये सब क्या है। इसके बाद वो अपने फोन में लग जाती है। उसके बाद दिखता है कि उसका पति उधर से वापस आ रहा है और बिल्कुल उसी तरीके से आ रहा है। इस बार फर्क इतना है कि दूसरा हाथ खाली नहीं है और उसमें शराबी की बोतल है। शख्स ने बोतल को छिपाकर लाने के लिए यह सब ड्रामा किया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @OGitala नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'प्रभु ऐसी भोली-भाली पत्नी दें सबको।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 25 हजार लोगों ने देख लिया है और इस वीडियो को दूसरे अकाउंट से भी लोग पोस्ट कर रहे हैं। अपने यूनिक कंटेंट के कारण ही वीडियो वायरल हो रहा है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
iPhone 17 या फिर साल भर फ्री KFC मील, आप क्या चुनेंगे? लोगों ने दिया ये जवाब
ये अलग ही किस्म का पागलपन है, इन दोनों की हरकत देख आप भी हैरान होने वाले हैं, देखें Video