1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. iPhone 17 या फिर साल भर फ्री KFC मील, आप क्या चुनेंगे? लोगों ने दिया ये जवाब

iPhone 17 या फिर साल भर फ्री KFC मील, आप क्या चुनेंगे? लोगों ने दिया ये जवाब

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 12, 2025 11:32 am IST,  Updated : Sep 12, 2025 11:46 am IST

KFC युगांडा ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट डालते हुए लोगों से पूछा है कि वो आईफोन 17 लेना पसंद करेंगे या फिर साल भी दिन का एक KFC मील फ्री में लेना चाहेंगे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : APPLE & PEXELS

सोशल मीडिया भी बड़ा कमाल का प्लेटफॉर्म है। यहां लोग तरह-तरह के पोस्ट डालते रहते हैं और उन्हें जितने लोग देखते हैं, उसमें से कई सारे लोग अपना रिएक्शन भी देते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय भी बिताते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे जो पोस्ट या फिर वीडियो सबसे ज्यादा यूनिक होता है, वो वायरल हो जाता है। कई बार लड़ाई, डांस, स्टंट, ड्रामा और आदी के वीडियो वायरल होते हैं तो उनके अलावा कई बार नॉर्मल पोस्ट भी वायरल होते हैं। आइए अभी वायरल हो रहे एक यूनिक पोस्ट के बारे में बताते हैं और उसके बाद आपको लोगों के रिएक्शन के बारे में बताते हैं।

वायरल पोस्ट में क्या दिखा?

अभी कुछ दिनों पहले ही आईफोन 17 मार्केट में आया जिसके बाद आईफोन लवर्स के बीच उसे खरीदने की होड़ मच गई। लेकिन सोचिए कि कोई बड़ा ब्रांड आपसे पूछे कि आप उनके ब्रांड से कोई चीज एक लंबे समय तक फ्री में लेना चाहेंगे या फिर आईफोन 17 लेना चाहेंगे तो फिर आप क्या कहेंगे? अभी जो पोस्ट वायरल हो रहा है उसे युगांडा के KFC ने डाला है और लोगों से पूछा है कि वो iPhone 17 लेना चाहेंगे या फिर साल भर दिन की एक KFC मील फ्री में लेना चाहेंगे? इसके बाद लोगों ने जवाब भी दिया है मगर पहले आप पोस्ट देख लीजिए।

यहां देखें वायरल हो रहा पोस्ट

अभी जो पोस्ट आपने देखा उसे देखने के बाद लोगों ने भी खूब रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- साल भर के लिए KFC मील। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे मील चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- iPhone 17 मुझे मारेगा नहीं। चौथे यूजर ने लिखा- iPhone 17 चाहिए क्योंकि मैं जहर नहीं खाता, फिर भी धन्यवाद। पांचवें यूजर ने लिखा- मुझे फोन चाहिए ताकी मैं हाई कोलेस्ट्रोल से न मरूं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

ये अलग ही किस्म का पागलपन है, इन दोनों की हरकत देख आप भी हैरान होने वाले हैं, देखें Video

कीचड़ के बीच खुद फंस गए पूर्व सरपंच साहब, शख्स ने फिर ये कहकर लिए उनके मजे, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।