1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बारिश के बीच पेट्रोल पंप कर्मचारी ने किया दिल जीतने वाला काम, Video हो रहा है वायरल

बारिश के बीच पेट्रोल पंप कर्मचारी ने किया दिल जीतने वाला काम, Video हो रहा है वायरल

एक कमाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसे देखने के बाद आप भी पेट्रोल पंप कर्मचारी की तारीफ करेंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि उसने ऐसा क्या किया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@GHARKEKALESH वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के दौर में तो लगभग हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है तो लोगों को जब भी कुछ ऐसा दिखता है जो तारीफ के काबिल होता है या फिर कुछ ऐसा दिखता है जो अनोखा होता है तो लोग उसका वीडियो बना लेते हैं। कई बार लोग अपने अच्छे काम का भी वीडियो बनाते हैं और इन सभी वीडियो को लोग फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे और आपने भी  शायद रिकॉर्ड किया होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या दिखा जो यह वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे एक पेट्रोल पंप कर्मचारी ने बनाया है जिसमें शुरुआत में वो खुद नजर आता है और इस दौरान स्क्रीन पर टेक्स्ट लिखा आता है, 'तुम भीग क्यों रहे हो, तुम्हारा रेनकोट कहां है?' इसके बाद वो अपने कैमरा घुमाता है और तब एक महिला नजर आती है जिसने पीले रंग का रेनकोट पहना हुआ है। इस दौरान स्क्रीन पर 'Meanwhile my raincoat' लिखा आता है। मगर आपको बता दें कि उस आदमी ने अपना रेनकोट महिला को नहीं बल्कि उसके बच्चे को दिया है। बारिश में वो नन्हा बच्चा भीग न जाए और उसकी तबीयत खराब न हो, इसके लिए उस कर्मचारी ने अपना रेनकोट दे दिया। उसके इसी अच्छे काम के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'शख्स ने अपना रेनकोट एक कपल को दे दिया ताकि बच्चे को कवर कर सकें।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- कोई पुरुषों से नफरत कैसे कर सकता है, जब बात त्याग की आती है तो वे ही सबसे आगे होते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- हो सकता है कि वे माता-पिता शुक्रगुजार न लगें लेकिन मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि आपने उनका दशक यादगार बना दिया, नेक इंसान। तीसरे यूजर ने लिखा- छोटी सी कोशिश, बड़ा दिल, इस आदमी के लिए सम्मान। एक अन्य यूजर ने लिखा- इंसानियत अभी भी जिंदा है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दीदी को कुत्ते के साथ बनानी थी Cute Reel मगर हुआ कुछ अलग, देखिए वायरल Video