सोशल मीडिया की गलियों में हर रोज कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता हो जो यूजर्स को पूरी तरह से हैरान कर देता है और कुछ वीडियो तो हैरान करने के साथ ही साथ यूजर्स को जरूरी सीख भी देकर जाता है। आप भी सोशल मीडिया पर जरूर होंगे और हर रोज आप भी ऐसा कोई न कोई वीडियो देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो आपको सिखाएगा कि आग को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए और आग खेलने की चीज तो बिल्कुल भी नहीं है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कुछ लोग छत पर खड़े हैं और तभी एक शख्स अपने मुंह में पेट्रोल भरता है और एक लकड़ी में जल रही आग को फूंक मारता है जिससे आग काफी विशाल रूप ले लेता है और इसी दौरान कांड भी हो जाता है। शायद उसके चेहरे पर भी पेट्रोल की कुछ बुंदे आई थी जिससे आग उसके चेहरे पर भी लग जाती है। अब वो उसे बुझाने की कोशिश करता है। इस दौरान जमीन पर पट्रोल गिरने से वहां भी थोड़ी सी आग लग जाती है। सभी लोग उस आदमी के चेहरे पर लगी आग को अभी बुझा ही रहे थे कि तभी किसी ने गलती से उस पेट्रोल को पानी समझकर वहां डाल देता है और आग और भी फैल जाती है। लोगों ने बड़ी मुश्किल से उस आदमी के चेहरे पर लगी आग तो बुझा पाते हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Luna_vantour नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- लड़के पागल हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- आग लग गई ये तो। तीसरे यूजर ने लिखा- ये एक ही समय पर खतरनाक और फनी, दोनों लग रहा है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
मजनू भाई की बनाई पेंटिंग आज सच हो गई, खूब वायरल हो रहा है ये Video
ऐसी हरकतों की वजह से ही हादसे होते हैं, वायरल हो रहा Video आपको पक्का हैरान करेगा