1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसी हरकतों की वजह से ही हादसे होते हैं, वायरल हो रहा Video आपको पक्का हैरान करेगा

ऐसी हरकतों की वजह से ही हादसे होते हैं, वायरल हो रहा Video आपको पक्का हैरान करेगा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 04, 2026 03:42 pm IST,  Updated : Jun 04, 2026 03:42 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे कि ये बेवकूफी चल रही है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@CHAPRAZILA

आज के दौर में हर कोई सोशल मीडिया पर है और दिन में कुछ देर तो लोग सोशल मीडिया पर स्क्रोलिंग कर ही लेते हैं। आप भी दिन में कुछ देर तो ऑनलाइन रहते ही होंगे और वहां तरह-तरह के वीडियो भी खूब देखते होंगे। कभी-कभी आंखों के सामने कुछ ऐसे वीडियो आ जाते हैं जो हर इंसान को हैरान कर देते हैं। आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। आपको बता दें कि अभी भी एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें दो मजदूर कुछ ऐसा करते दिखेंगे कि आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वो ऐसा क्या कर रहे हैं।

वीडियो में ऐसा क्या ही दिख गया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक जगह पर छत की ढलाई हो रही है। इसके लिए वहां पर कंक्रीट मिक्सर और कंक्रीट एलिवेटर मशीन लगा हुआ है। अब वीडियो में दिखता यह है कि जो कंक्रीट एलिवेटर मशीन है, उसका ट्रॉली ऊपर जा रहा है और  इसी दौरान दो मजदूर उसके नीचे लटके हुए हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो वो इसी मशीन के साथ ऊपर जा रहे हैं और ऐसी हरकतें जिंदगी को खतरे में डालते हैं और तभी हादसे भी होते हैं। वायरल वीडियो आपको पूरी तरह से हैरान कर देगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने इसे पोस्ट भी किया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इतना भरोसा तो मुझे अपने Wi-Fi पर भी नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- लोग सेफ्टी रुल्स को तोड़कर ऐसे खुश होते हैं जैसे कितना बड़ा काम किया हो, फिर हादसे होते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- खुद करता है कि ठेकेदार कराता है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये कारनामा हुआ तो हुआ कैसे? वायरल Video देख आप भी हैरान होने वाले हैं

रील बनाने के चक्कर में दीदी की बेइज्जती हो गई, वीडियो देख लोगों ने किए खूब कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।