1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नागपुर मेट्रो की पटरी पर पहुंच गई साही, रेस्क्यू टीम को कई किमी दौड़ाया; जंगल में छोड़ने तक का VIDEO वायरल

नागपुर मेट्रो की पटरी पर पहुंच गई साही, रेस्क्यू टीम को कई किमी दौड़ाया; जंगल में छोड़ने तक का VIDEO वायरल

नागपुर में मेट्रो की पटरी पर अचानक एक साही आ गई। हालांकि इसे रेस्क्यू करने गई टीम को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

साही को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT साही को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।

नागपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यहां नागपुर मेट्रो को संचालित करने वाले कर्मचारी और अधिकारी उस समय हरकत में आ गए, जब उन्हें कंट्रोल रूम से यह समाचार मिला कि वर्धा रोड पर एयरपोर्ट के आगे वाले मेट्रो स्टेशन की पटरी पर एक जंगली साही घूम रहा है। सुबह-सुबह यह साही मेट्रो की सेवाओं को प्रभावित करती, इससे पहले ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद साही को रेस्क्यू किया गया और फिर उसे जंगल में छोड़ा गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

वन कर्मियों को दौड़ाया

दरअसल, नागपुर मेट्रो के कर्मियों को यह सूचना मिली कि एक शादी मेट्रो स्टेशन की पटरी पर दौड़ रहा है। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारी भी मेट्रो स्टेशन पहुंच गए। इसके बाद साही आगे-आगे दौड़ रही थी, तो उसके पीछे-पीछे रेस्क्यू टीम जाली लेकर दौड़ रही थी। अगर यह साही मेट्रो ट्रैक पर रहती तो उसकी जान को भी खतरा था और मेट्रो संचालन भी प्रभावित हो सकता था। ऐसे में जब वन विभाग के कर्मी उसको रेस्क्यू करने के लिए उसके पीछे-पीछे दौड़ रहे थे, तो साही भी उनके आगे आगे तेजी से भागने लगा।

घटना का वीडियो वायरल

इस पूरी घटना के दौरान साही को सुरक्षित पकड़ना आसान नहीं लग रहा था। हालांकि लगभग 4 से 5 किलोमीटर तक साही को दौड़ाने के बाद रेस्क्यू टीम ने किसी तरह से साही को जाल में फंसाया। इस रेस्क्यू के दौरान साही को कोई चोट नहीं आई। इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे जंगल में छोड़ दिया। थोड़ी देर बाद वह साही जंगल की झाड़ियां में निकल गया। यह दूसरी बार है कि कोई साही मेट्रो की पटरी पर पहुंच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस जगह पर ऐसा हुआ पाया गया, वहां पर मेट्रो ट्रैक जमीन के स्तर पर बना है, जिसके चलते साही उस दिशा में पटरी पर चढ़ गई।

यह भी पढ़ें-

निकालनी थी दायें हाथ की छठी उंगली, निकाल दी बायें हाथ की उंगली; परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू