महाराष्ट्र के पंढरपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां डॉक्टर ने एक बच्चे के गलत हाथ की सर्जरी कर दी। जानकारी के मुताबिक एक बच्चा अपने परिवार के साथ बाइलेटरल पोस्टएक्सियल पॉलीडैक्टिली की बीमारी से ग्रसित था। आरोप है कि डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती 6 साल के मासूम बच्चे के दायें हाथ की जगह बायें हाथ की सर्जरी कर दी। हालांकि अस्पताल का कहना है कि बच्चे के दोनों हाथ की सर्जरी करनी थी। फिलहाल परिवार के आरोपों के बाद जांच के लिए कमिटी गठित कर दी गई है।
दाहिने हाथ में थी छह उंगलियां
अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, दोनों हाथों में अतिरिक्त छोटी उंगलियां होने (बाइलेटरल पोस्टएक्सियल पॉलीडैक्टिली) से पीड़ित छह वर्षीय लड़के को 27 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है, कि उसने अपने दाहिने हाथ की एक उंगली में लड़खड़ाहट, दर्द और पकड़ व गतिविधि में बाधा की शिकायत की थी और उसे दर्द वाली उंगली की सर्जरी कराने की सलाह दी गई थी।
परिवार ने लगाए गलत ऑपरेशन करने के आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन दाहिना हाथ का करना था लेकिन, ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने गलती से लड़के के बाएं हाथ पर सर्जरी कर दी और गलत हाथ की उंगली निकाल दी। इसके बाद परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई। इस मामले में अस्पताल का पक्ष है, कि बच्चे के दोनों हाथों में परेशानी थी ऐसे में दूसरे हाथ का ऑपरेशन भी किया जाना था। हालांकि पीड़ित के परिवार द्वारा आरोप लगाया गया है कि बाएं हाथ में इस बीमारी को लेकर कोई परेशानी नहीं थी।
अस्पताल ने दी सफाई
फिलहाल परिवार की तरफ से अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस आरोप के बाद स्वास्थ्य विभाग ने घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय पैनल का गठन किया है। पीड़ित लड़के के परिवार का कहना है कि उन्होंने स्पष्ट रूप से दाहिने हाथ के ऑपरेशन का NOC साइन किया था, लेकिन डॉक्टर द्वारा बच्चे के गलत हाथ की सर्जरी कर दी गई। इस घटना के बाद महाराष्ट्र के ग्रामीण अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें-
कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष की हत्या, बाइक पर आए बदमाशों ने कुल्हाड़ी से किया हमला