1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नहीं देखा होगा इतना काहिल इंसान, सोसाइटी के अंदर से ही समान मंगाने के लिए बुक कर लिया Porter

नहीं देखा होगा इतना काहिल इंसान, सोसाइटी के अंदर से ही समान मंगाने के लिए बुक कर लिया Porter

पोर्टर ऐप लोगों के समान को एक जगह से दूसरे जगह तक पहुंचाने की सुविधा देता है। अगर आप अपना कोई समान कहीं पर छोड़ दिए हैं तो पोर्टर ऐप वहां से आपका समान कलेक्ट कर आपके एड्रेस पर पहुंचा देगा। आमतौर पर लोग घर शिफ्ट करने के वक्त पोर्टर ऐप का इस्तेमाल करते हैं। कभी-कभार वे अपना लंच बॉक्स मंगाने के लिए भी इस ऐप का इस्तेमाल कर

समान पहुंचाने के लिए जाते हुए डिलीवरी बॉय- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA समान पहुंचाने के लिए जाते हुए डिलीवरी बॉय

जब से ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस शुरू हुई है तब से लोगों इतने आलसी हो गए हैं कि वे बात-बात पर ऑनलाइन ऑर्डर कर लेते है। आसल के मारे कमरे से निकलते तक नहीं और बैठे ही बैठे सारा समान घर पर मंगवाते रहते हैं। ऐसे ही एक आलसी इंसान ने अपने आलस का ऐसा नमूना पेश किया कि लोग उसके आलसपन को देख दंग रह गए। इस आलसी शख्स के वाकये को एक डिलीवरी बॉय ने अपने वीडियो में बताया और कहा कि इस धरती पर कोई कितना आलसी हो सकता है, उसका नमूना यहां देख लो।

एक टावर से दूसरे टावर तक समान पहुंचाने के लिए बंदे ने बुक कर लिया पोर्टर

दरअसल, वाकया ये है कि एक सोसाइटी में रहने वाले शख्स को अपने किसी परिचित के यहां से वीडियो गेम प्लेयर मंगाना था। जिसके लिए उसने पोर्टर ऐप पर डिलीवरी सर्विस बुक की थी। जिसके बाद पोर्टर ऐप का डिलीवरी बॉय उस गेम प्लेयर को पहुंचाने पहुंच जाता है। जब पोर्टर ऐप का वह डिलीवरी बॉय ड्रॉप लोकेशन देखता है तो वह दंग रह जाता है और इस वाकये को लेकर वह वीडियो बनाने का फैसला करता है। वीडियो में वह बताता है कि एक बंदे ने पोर्टर ऐप से एक डिलीवरी सर्विस बुक की। जो अपनी ही सोसाइटी में एक टावर से दूसरे टावर तक समान पहुंचाने के लिए बुक किया है। 

वीडियो में डिलीवरी बॉय ने समझाया पूरा मामला

वीडियो में शख्स ने उन टावर की तरफ इशारा करते हुए बताया कि उस समान को सोसाइटी के अंदर ही बने टावर नंबर 17 से पिक करना था और उसे बगल के टावर नंबर 19 में पहुंचाना था। मुश्किल से मात्र 2 मिनट की दूरी से समान उठाना था और लेकर जाना था। इसके लिए भी इस आलसी व्यक्ति ने डिलीवरी सर्विस बुक कर ली। वीडियो में डिलीवरी बॉय ने यह मामला लखनऊ का बताया। इस वीडियो को उस डिलीवरी बॉय ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @badka_chetan से शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

सोशल मीडिया के जरिए हड्डी-पसली बेचने का काम करती थी महिला, बढ़िया पैसा छापा

VIDEO: लड़की की टांगों की फोटो छुपकर खींच रहे थे अंकल, मंदिर में पाप करते रंगे हाथों पकड़े गए