1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कैदी अब जेल में ले पाएंगे क्रिकेट का आनंद, उनके लिए शुरू हुआ 'Jail Premier League'

कैदी अब जेल में ले पाएंगे क्रिकेट का आनंद, उनके लिए शुरू हुआ 'Jail Premier League'

जेल में बंद कैदियों की प्रतिभा निखरे और मानसिक तनाव से उन्हें बाहर लाने के लिए एक अनोखी पहल की शुरूआत उत्तर प्रदेश के मथुरा जेल में देखने को मिली। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : ANI मथुरा जेल में क्रिकेट खेलते दिखे कैदी

जब कभी कोई अपराध करता है तो उसे उसकी सजा देने के लिए कोर्ट कुछ समय के लिए जेल भेजता है। अब वो कितने समय के लिए जेल में जाएगा, यह सब उसके अपराध पर निर्भर करता है। मगर जेल में गए कैदियों का स्वास्थ्य ठीक हो, वो मानसिक तनाव में न रहे और अगर उनके अंदर टैलेंट है, तो उसे निखारने के लिए जेल प्रशासन अलग-अलग कदम उठाता है। आपने भी ऐसे कई खबरें पढ़ी होंगी। अब मथुरा जेल से एक अनोखा वीडियो सामने आया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया और ऐसा कदम क्यों उठाया गया है।

जेल में क्रिकेट खेलते दिखे कैदी

अभी जो वीडियो नजर आया है उसमें दिखाई दे रहा है कि जेल के अंदर क्रिकेट का आयोजन किया गया है। अलग-अलग कैदियों को मिलाकर दो टीम बनाई गई है और वो क्रिकेट का मैच खेल रहे हैं। वीडियो में आगे यह भी नजर आ रहा है कि उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जा रहा है। यह वीडियो मथुरा जेल का है जहां कैदियों की प्रतिभा को निखारने, उनके शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने के लिए आईपीएल की तर्ज पर जेल प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया।

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर न्यूज एजेंसी ANI द्वारा पोस्ट किया गया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने फनी कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा- असली मजे तो ये कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- अगर ऐसा अरेंजमेंट है तो मुझे भी जेल जाना है। तीसरे यूजर ने लिखा- लगता है जेल में जाना पड़ेगा। चौथे यूजर ने लिखा- अंपायर की जिंदगी खतरे में है। एक अन्य यूजर ने लिखा- देखो कहीं बॉल लाने के चक्कर में भाग न जाए कोई।

ये भी पढ़ें-

पति-पत्नी के बीच भी होता है एक 'सीजफायर', शख्स ने मजेदार तरीके से किया एक्सप्लेन, आ जाएगी हंसी

यह देख मच्छर समाज तो कांप जाएगा, आप भी एक बार देखें वायरल Video