1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Gen-Z आखिर Gen-Z ही रहेंगे, नेपाल में भयंकर विरोध के बीच मस्ती करते दिखे प्रदर्शनकारी

Gen-Z आखिर Gen-Z ही रहेंगे, नेपाल में भयंकर विरोध के बीच मस्ती करते दिखे प्रदर्शनकारी

कई सारे अलग-अलग क्लिप को मिलाकर एक वीडियो बनाया गया है जो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो नेपाल में चले Gen-Z विरोध प्रदर्शन के बीच का है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@ADITYACASM_ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

अभी आप सभी में से शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे हमारे पड़ोसी देश नेपाल के बारे में नहीं पता होगा। कुछ लोगों को न्यूज के जरिए तो कुछ लोग जो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं, उन्हें अलग-अलग अकाउंट के जरिए पता चल ही गया होगा कि वहां Gen-Z विरोध हुआ। यह विरोध क्यों हुआ और इसका नतीजा क्या रहा है, वो सब भी आपको पता ही होगा। लेकिन अगर आप ये सोच रहे हैं कि इस विरोध के कारण Gen-Z गंभीर सोच वाले हो गए हैं तो फिर आप गलत है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप भी हंसने लगेंगे कि विरोध के बीच ये सब क्या चल रहा है। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो कई सारे क्ल्पि को मिलाकर बनाया गया है। वीडियो में दिखता है कि एक कपल हाथ में हाथ डाले मस्ती से भागते हुए कैमरे के पास से गुजरते हैं तो कोई भयंकर आग के सामने शाहरुख खान वाला पोज मारता है। कोई कुर्सी पर एक पाइप को बंदूक की तरह लिए बैठा है और कुछ लोग उसे धकेलते हुए आगे ले जा रहे हैं तो कोई फायर एक्सटिंग्विशर पर बैठा है और दूसरा उसे खींच रहा है। वहीं दो लड़के टेलीफोन लेकर आपस में बात कर रहे हैं तो कोई डांस कर रहा है। कोई झूला झूलते हुए बांसुरी बजा रहा है तो कोई कुछ कर रहा है। पूरे वीडियो में ऐसी ही हरकतें देखने को मिलेंगी।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @adityacasm_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को करीब 2 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हर चीज में मजाक मस्ती। दूसरे यूजर ने लिखा- अलग ही मजे हो रहे हैं इनके। तीसरे यूजर ने लिखा- मस्ती रुकनी नहीं चाहिए। एक और यूजर ने लिखा- मौज चल रहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

लड़की के एक फैसले ने घरवालों की आंखों में ला दिए खुशी के आंसू, Video हो रहा है वायरल

मेट्रो स्टेशन पर लड़के की हरकत देख लड़की को आया गुस्सा, उसके बाद जो हुआ आप Video में देखें