1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक तरफ चिता और दूसरी तरफ आर्केस्ट्रा, क्या आपने देखा वायरल हो रहा Video?

एक तरफ चिता और दूसरी तरफ आर्केस्ट्रा, क्या आपने देखा वायरल हो रहा Video?

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कुछ लोग हैरान होंगे तो कुछ लोग माथा पकड़ लेंगे। वहीं कई लोगों को हंसी आ जाएगी। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/SANJAY_RAWAT_48 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता हुआ देखने को मिल ही जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया की गलियों में हर रोज कुछ देर ही सही मगर घूमने जाते हैं तो फिर आप भी तरह-तरह के वीडियो और फोटो को वायरल होते हुए देखते ही होंगे। सोशल मीडिया पर जुगाड़, डांस, लड़ाई, ड्रामा, स्टंट, आर्केस्ट्रा, अतरंगी हरकत और इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। वही कई सारे फोटो और स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग मजे लेते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक जगह पर चिता जल रही है। अब जिसने यह वीडियो बनाया वो जहां पर खड़ा है, वहां से एक तरफ तो यह चिता जलते हुए दिख रही है और वहीं दूसरी तरफ ऑर्केस्ट्रा नजर आता है। एक लड़की ट्रैक्टर के ट्रोला पर खड़े होकर डांस कर रही है और कुछ लोग देख रहे हैं। ऐसा हो सकता है कि जिस शख्स की मौत काफी उम्र के बाद हुई होगी तो खुशी-खुशी विदा किया गया हो मगर पहली बार ऑर्केस्ट्रा देखने को मिला। इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sanjay_rawat_48 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को बहुत सारे लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट बी किया है। एक यूजर ने लिखा- पूरे भूत समाज में खुशी की लहर। दूसरे यूजर ने लिखा- मरने वाले की आखिरी ख्वाहिश पूरी करते हुए दोस्त। तीसरे यूजर ने लिखा- कहां से आते हैं यह लोग। चौथे यूजर ने लिखा- पक्का भाई ऑर्केस्ट्रा लवर होगा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मैनेजर की फील्डिंग सेट करने के लिए बंदे ने बाबा मिर्जा को लगाया फोन, Video देख नहीं रुकेगी हंसी

दाउद इब्राहिम आपका....; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक स्क्रीनशॉट, आप भी जरूर देखें