आज के समय में लगभग हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है जिसमें इंटरनेट का रिचार्ज भी रहता है और इसी वजह से लोग सोशल मीडिया का यूज भी खूब करते हैं। आपको शायद ही कोई ऐसा इंसान मिलेगा जिसके पास स्मार्ट फोन भी हो और इंटरनेट का रिचार्ज भी हो मगर फिर भी वो सोशल मीडिया से दूर रहता हो। आप भी सोशल मीडिया पर जरूर ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप यह भी जानते होंगे कि वहां पर कैसे-कैसे वीडियो पोस्ट होते हैं और उनमें से कैसे-कैसे वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक महिला बताती है कि उसकी तबीयत खराब है और कुछ भी खाने का मन नहीं कर रहा है। महिला यह भी बताती है कि उसने सुबह से कुछ भी नहीं खाया था मगर उसके पति के कहने पर थोड़ा सा खाना खाने बैठ गई है। लेकिन महिला का थोड़ा सा खाना आपको पूरी तरह से हैरान कर देगा। वीडियो में दिखता है कि महिला कढ़ाई में काफी बहुत सारा चावल लेकर बैठी है और उसके साथ ही एक थाली में खूब सारी सब्जी भी लेकर बैठी है। महिला का खाना ही वीडियो के वायरल होने का कारण है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने भी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'तबीयत खराब है तब आप इतना खा रही हैं, फिर आपके बच्चे क्या खाएंगे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 33 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इंसान इतना कैसे खा सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा- तेरे बच्चे भूखे मर जाएंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- खुद की मेहनत का फल खुद लेते हुए। चौथे यूजर ने लिखा- हे भगवान, तबीयत खराब में इतना खाना, सही होती है तो कितना।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Viral Video: पति की बाइक छुड़ाने थाने पहुंची पत्नी के शरीर में आई माता, पुलिस ने बिना चालान के लौटा दी चाबी, पैसे भी चढ़ाए
लत्तम जुत्तम पवित्रम! शख्स का लगाया अनोखा बोर्ड हुआ वायरल, फोटो देख नहीं रुकेगी हंसी