भारत की सड़कों पर हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलते रहता है। कोई कभी सड़क पर स्टंट करते दिखता है तो कोई रील के लिए नाच-गाना करते दिख जाता है। कई दफा तो सड़कों पर कुछ ऐसी भी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जो लोगों को हैरत में डाल देती हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक ई-रिक्शा का जलवा देख लोग दंग रह गए। दरअसल, ये ई-रिक्शा कम ट्रेन ज्यादा लग रहा है। वीडियो को सड़क पर ही सफर कर रहे एक काल चालक ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया है। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ई-रिक्शा का जलवा देख हैरत में पड़े लोग
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ई-रिक्शा पर कुछ सवारियां बैठी हुई हैं। ई-रिक्शा के पीछे कम से कम 10 चार पहिया ठेले जोड़े गए हैं। ई-रिक्शा इतने ठेलों के साथ सड़क पर रफ्तार भरते नजर आ रहा है। जिसे देख ऐसा लग रहा मानो ई-रिक्शा ट्रेन का इंजन है और उसके पीछे लगे ठेले, रेल की बोगियां हैं। वीडियो में शख्स को मजाकिया अंदाज में ई-रिक्शा वालों पर फब्तियां कसते हुए भी सुना जा सकता है। जहां वह ये कह रहा है कि, "अब तक तो इन्होंने छोटे हाथी की टेम्पो की नौकरी खाई थी, पर उस्ताद मुझे लग रहा है कि अगला निशाना इनका भारतीय रेलवे है। अब ये ई-रिक्शा पटरियों पर दौड़ेंगी, पटरियों पर। डब्बे जोड़े जा रहे हैं, दिन पर दिन नए। भइया अब तो मैं करवा लूंगा वैष्णों देवी का टिकट इनसे ही इस बार।"
वीडियो पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन
वीडियो को देखने के बाद यह तो जरूर कहा जा सकता है कि ई-रिक्शा का यह जलवा देख रेलवे वाले भी सकते में आ गए होंगे। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- “अगली बार ट्रेन की जगह ई-रिक्शा से ही दिल्ली-मुंबई चले जाएंगे।” दूसरे ने लिखा- "मुंबई में ये सर्विस शुरू कर देना चाहिए, वैसे भी वहां के लोकल ट्रेनों में कम से कम इसी बहाने कुछ तो भीड़ कम होगी।" तीसरे ने लिखा- "भारत इस तरह के आविष्कारों में काफी आगे है।" इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @mazak_k_mood_mai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 70 लाख से अधिक लोगों ने देखा और करीब साढ़े 6 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
आपका बच्चा भी रातभर जगता और आपको जगाता है? अगर हां, तो आजमाइए नर्स की ये निंजा टेक्निक, 12 सेकेंड में आ जाएगी नींद
आसमान में उड़ रहे पक्षी का पेट फाड़कर बाहर निकली ईल मछली, कैमरे में कैद हुआ हैरान कर देने वाला नजारा