1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसे कहते हैं दूल्हे को दुल्हन प्यारी बाराती को खाना प्यारा, आप भी देखें वायरल Video

इसे कहते हैं दूल्हे को दुल्हन प्यारी बाराती को खाना प्यारा, आप भी देखें वायरल Video

किसी शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है और वीडियो में कुछ ऐसा नजर आया है जिसे देखने के बाद लोगों ने अलग-अलग रिएक्शन दिया है। आइए आपको वीडियो और लोगों के रिएक्शन, दोनों के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। लोगों को जब कभी कुछ अलग दिख जाता है, वो उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं और फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर देते हैं। उन्हीं सभी पोस्ट में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया का यूज करते होंगे और जब कभी भी स्क्रोलिंग में थोड़ा समय बिताते होंगे, आपके टाइमलाइन पर तरह-तरह के वीडियो और पोस्ट आते ही होंगे। कुछ हंसाते होंगे तो कुछ हैरान कर देते होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप कई शादियों में गए होंगे और वहां के व्यंजनों का स्वाद भी चखा होगा। कई बार ऐसा हो जाता है कि शादी के दिन ही बारिश हो जाती है और उस बारिश के कारण खुले में हो रही शादी बिगड़ सी जाती है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो कुछ ऐसा ही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि बाराती और मेहमान लोग खाना खाने के लिए बैठे हुए हैं मगर उसी समय बारिश होने लगी। अब खुले में लगा टेंट कितने देर तक बारिश को रोकता तो पानी नीचे गिरने लगा और लोग भीगने लगे। लेकिन लोग उसी में किसी न किसी तरह से खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर rkverma598 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 26 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लड़की वाले का पैसा लगाया हुआ बेकार हो गया बेचारे का। दूसरे यूजर ने लिखा- समस्या कोई भी हो, जीमना नहीं छोड़ते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं दूल्हे को दुल्हन प्यारी, बाराती को खाना प्यारा। एक अन्य यूजर ने लिखा- अन्न देवता को नाराज नहीं करना चाहिए।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाईचारा पुराना हो गया अब दादीचारा का समय आ गया, यकीन नहीं तो Video देख लीजिए

कार में बिन बुलाया मेहमान देखकर डर गई महिला, Video देख आपके भी उड़ जाएंगे होश