1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. राम चरण के जबरा फैन का हाई-वोल्टेज डांस, सिनेमाघरों में 'पेड्डी' के सुपरहिट गाने पर उड़ाया गर्दा, लूटी लाइमलाइट

राम चरण के जबरा फैन का हाई-वोल्टेज डांस, सिनेमाघरों में 'पेड्डी' के सुपरहिट गाने पर उड़ाया गर्दा, लूटी लाइमलाइट

आप अगर जानना चाहते हैं कि जबरा फैन किसे कहते हैं तो फिर अभी वायरल हो रहा वीडियो आपको आसानी से बता देगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

राम चरण के फैन ने उड़ाया गर्दा- India TV Hindi
Image Source : X/@SAFFRONCHARGERS राम चरण के फैन ने उड़ाया गर्दा

कल यानी 4 जून को सिनेमाघरों में राम चरण की 'पेड्डी' फिल्म रिलीज हुई। जो लोग राम चरण के फैन हैं, उनमें से कई सारे लोगों ने तो इस फिल्म को अब तक देख भी लिया होगा। आपको बता दें कि यह फिल्म इस साल काफी चर्चा में रहने वाली एक फिल्मों में से एक हैं लेकिन हम आपके लिए फिल्म से हटकर एक फैन का वीडियो लेकर आए हैं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देखकर समझ में आता है कि किसी स्टार का जबरा फैन कैसा होता है और आप जब वीडियो देखेंगे तो आप भी उसके डांस की तारीफ करेंगे। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

फैन ने डांस से मचाया बवाल

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसे थिएटर में किसी ने रिकॉर्ड किया है। दरअसल कई सारे फैंस पेड्डी फिल्म को देखने के लिए सिनेमा हॉल में पहुंचे हुए हैं और फिल्म चल रही है। फिल्म के दौरान Rai Rai Raa Raa गाना आता है जिसमें राम चरण डांस करते हुए नजर आते हैं। अब इस गाने के बजते ही राम चरण का एक जबरा फैन सिनेमा हॉल में खड़ा हो जाता है स्क्रीन के सामने आकर स्टेप-टू-स्टेप डांस करने लगता है और उसके डांस का ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पीछे स्क्रीन पर राम चरण डांस करते हुए दिख रहे हैं तो वहीं स्क्रीन के सामने वो जबरा फैन डांस कर रहा है। आप भी उसका डांस देख तारीफ करेंगे।

यहां देखें उस फैन का वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @SaffronChargers नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'राम चरण के इस फ़ैन ने थिएटर में एक ही टेक में शानदार डांस किया और खुद एक्टर पर भी भारी पड़ गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख भी लिया है और कई लोगों ने इस वीडियो को अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट किया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ज्यादातर सीलिंग फैन तीन ब्लेड वाले क्यों होते हैं? अधिकतर लोग नहीं जानते होंगे जवाब

एक नया जुगाड़ सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, देखते ही कई लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया