1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. DIY : कबाड़ में पड़ी बोतल से महिला ने बनाया शानदार Mini Aquarium, कलाकारी की हर कोई कर रहा तारीफ

DIY : कबाड़ में पड़ी बोतल से महिला ने बनाया शानदार Mini Aquarium, कलाकारी की हर कोई कर रहा तारीफ

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा हैक वायरल हुआ है जिसे देखने के बाद आप भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे। इस वीडियो में एक महिला ने कबाड़ में पड़ी बोतल से शानदार Mini Aquarium बनाया है।

DIY Hacks, DIY Ideas for Home Decoration, Aaj Ka Viral Video, Viral Video, Viral News, News in Hindi- India TV Hindi
Image Source : IG/@_.MY.DREAM.CRAFTER. बोतल को मिनी एक्वेरियम में बदला।

Viral Video : आजकल लोग पुराने टूटे फर्नीचर, बोतलों, पुरानी लाइटों और बेकार पड़े सामान को कला में बदलकर घर को सजा रहे हैं। यह ट्रेंड ‘अपसाइक्लिंग’ के नाम से मशहूर हो रहा है। बढ़ते प्लास्टिक कचरे और जलवायु परिवर्तन की चिंता ने लोगों को जागरूक किया है। कबाड़ फेंकने की बजाय उसे नया रूप देकर सजावट का सामान बनाना न सिर्फ पैसे बचाता है, बल्कि व्यक्तिगत रचनात्मकता भी दिखाता है। इंटीरियर डिजाइनरों का कहना है कि पुरानी चीजों में निहित कहानियां नई सजावट को अनोखा बनाती हैं। सोशल मीडिया पर DIY वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिससे युवा पीढ़ी इस ओर आकर्षित हो रही है। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला ने कबाड़ में पड़ी बोतल से शानदार Mini Aquarium बना डाला है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @_.my.dream.crafter. नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें महिला ने बोतल को साफ करने के बाद उस पर ग्लू गन की मदद से पिस्ता के छिलके चिपका दिए। उन छिलकों को महिला ने पानी में पड़े पत्थर और मछली की आकार दिया और फिर उसके बाद उन्हें पेंट किया। जैसे ही बोतल में पानी भरकर ब्लू पेंट का ब्रश उसमें घोला जाता है तभी उसमें एक जादू दिखाई देता है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई यूजर्स ने मिनी एक्वेरियम की सुंदरता की तारीफ की है। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि, 'मैंने इसे बनाया! यह बहुत सुंदर था, आपको सलाम!' दूसरे ने लिखा कि, 'गर्मियों की छुट्टियों में अपनी बेटी के साथ ऐसा ही करूंगी।' तीसरे ने मजाक में लिखा कि, 'इसे बनाने के लिए सबसे पहले शराब पीना पड़ेगा।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
5 स्टार होटलों में टॉयलेट सीट में बर्फ क्यों डाली जाती है, सुनकर दिमाग घूम जाएगा; दिलचस्प है वजह

जिस कैब में इंटरव्यू देने जा रही थी लड़की उसी का ड्राइवर निकला मैनेजर, मजेदार वीडियो देख लोग बोले- सबसे छोटा इंटरव्यू