1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 5-5 बार IPL जीतने वाली टीम के RCB फैंस ले रहे हैं मजे, सोशल मीडिया पर दिखे खूब सारे मीम्स

5-5 बार IPL जीतने वाली टीम के RCB फैंस ले रहे हैं मजे, सोशल मीडिया पर दिखे खूब सारे मीम्स

कल यानी 3 जून 2025 की तारीख को RCB के फैंस जिंदगी भर याद रखने वाले हैं क्योंकि इसी दिन उनका 18 साल का इंतजार खत्म हुआ और पहली बार टीम ने IPL ट्रॉफी जीता। अब RCB के फैंस मीम बनाकर CSK और MI के मजे ले रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मीम

IPL 2025 का फाइनल मैच कल यानी 3 जून को हुआ जिसमें RCB ने जीत दर्ज करते हुए अपने 18 साल का लंबा इंतजार खत्म किया और IPL ट्रॉफी को अपने हाथों में उठाया। अब जाहिर सी बात है कि RCB जीत गई तो उसके फैंस गदगद हो गए और उनके बीच खुशी की एक अलग ही लहर देखने को मिली। इसी जीत के साथ अब वो मीम्स भी बंद हो जाएंगे जो RCB के लिए बनते थे कि उनके पास तो कप ही नहीं है। उल्टा सोशल मीडिया पर तो RCB के फैंस 5-5 बार IPL जीतने वाली टीम और उनके फैंस पर मीम बनाकर उनके मजे ले रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैसे मीम्स वायरल हो रहे हैं।

1. अरे देख, आराम से देख

आप सभी ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का वो क्लिप तो देखा ही होगा जिसमें सरदार खान एक को मारते हुए कहता है, 'अरे देख, आराम से देख।' इस क्लिप का इस्तेमाल करते हुए मीम बनाया गया है कि RCB फैंस CSK और MI के फैंस से कह रहे हैं। साथ में ट्रॉफी उठाते हुए एक तस्वीर भी लगाई गई है।

2. फौरन रख उसे, रख दे वापस

दूसरे मीम में 'मेरे बाप पहले आप' फिल्म का एक सीन है। उसमें ओम पुरी एक ट्रॉफी को हाथ लगाते हैं तो अर्चना पूरन सिंह उसे तुरंत नीचे रखने के लिए कहती है। अब इसमें ओम पुरी को रोहित शर्मा, परेश रावल को धोनी और अर्चना पूरन सिंह को RCB दिखाया है।

3. CSK वाले कहते थे...

आप सभी ने वो मीम तो देखा ही होगा जिसमें एक लड़का बोलता है, 'अमेरिका क्या कहता था, क्या हो तुम...।' इस मीम में उसी लड़के की फोटो है और लिखा है, 'CSK वाले कहते थे क्या हो तुम, अब हम कहते हैं तू क्या है बे।'

यहां देखें कुछ अन्य वायरल मीम

ये भी पढ़ें-

RCB के जीतते ही वायरल होने लगी विराट-अनुष्का की प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की ये फोटो, सोशल मीडिया पर छा गए कोहली