1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. UP: फिल्मी स्टाइल में बाइक पर आए लुटेरे, महिला के झुमके छीनकर भागे; पीछा करती कार का Video Viral

UP: फिल्मी स्टाइल में बाइक पर आए लुटेरे, महिला के झुमके छीनकर भागे; पीछा करती कार का Video Viral

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इसमें बेखौफ लुटेरे महिला के कान की बालियां चुराकर भागते हुए दिख रहे हैं।

Robbers video viral, lucknow robbery video viral, viral video, video viral, viral news, news - India TV Hindi
Image Source : VIDEO GRAB/INDIA TV बाइक सवार लुटेरों का वीडियो वायरल।

Viral Video: दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र जैसे कई राज्यों में 'चेन स्नैचिंग' करना सबसे कॉमन स्ट्रीट क्राइम माना जाता है। इसके कई वीडियो भी अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो इन दिनों भी वायरल हो रहा है जिसमें बाइक सवार लुटेरों को महिला के कान की बाली चुराकर भागते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में उन लुटेरों का कार से पीछा करते हुए भी कुछ लोग देखे गए। वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का बताया जा रहा है।  

दावा है कि, लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में महिला की कान की बाली लूटकर बेखौफ लुटेरे फिल्मी स्टाइल में फरार हो गए। राजधानी की सड़क पर बाइक सवार लुटेरों की खतरनाक रफ्तार कैमरे में कैद कर ली गई। महिला से बाली छीनकर लुटेरे खुलेआम सड़कों पर भागते दिखे। कार सवार राहगीर भी लुटेरों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास करते रहे। पीछा करने के दौरान राहगीरों ने मौके का वीडियो भी बना लिया। वायरल वीडियो में लुटेरों की बेखौफी साफ दिखाई दी। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बहरहाल, पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुटी। 

गौरतलब है कि, इस तरह के वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा उन लुटेरों पर कार्रवाई भी की जाती है। हालांकि, इसके बावजूद ऐसे अपराधी बाज नहीं आते हैं। हालांकि इस ताजा वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने तलाश के बाद जांच कर कार्रवाई की बात कही गई है। 
ये भी पढ़ें- 
वेडिंग फोटोशूट के बीच बच्चों की धमाचौकड़ी से नाराज हुआ दूल्हा, स्टेज पर ही कर दी कुटाई; Video Viral
 

बस में पत्नी को लग रही थी धूप, बचाने के लिए पति ने जो किया; देखकर दिल हार बैठेंगे आप