1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दौलत हो तो ऐसी! दुबई की एक पार्किंग में धूल खाती मिलीं रोल्स-रॉयस और फरारी, भारतीय महिला का रिएक्शन वायरल

दौलत हो तो ऐसी! दुबई की एक पार्किंग में धूल खाती मिलीं रोल्स-रॉयस और फरारी, भारतीय महिला का रिएक्शन वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक भारतीय महिला को दुबई की एक पार्किंग में रोल्स-रॉयस और फरारी जैसी लग्जरी कार धूल फांकती मिलीं।

Rolls Royce and Ferrari in dubai, dubai Rolls Royce and Ferrari, viral video, viral news - India TV Hindi
Image Source : IG/@RIYA_REALTOR भारतीय महिला का वीडियो वायरल।

लग्जरी कारों और शानो-शौकत के लिए मशहूर दुबई में एक भारतीय महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिया नाम की इस महिला ने शहर के एक पार्किंग स्थल में कई महंगी कारें धूल से सनी हुई देखीं। इनमें कई रोल्स-रॉयस और एक फेरारी शामिल थीं, जिनके नंबर प्लेट तीन अंकों के थे। इन कारों पर मोटी धूल की परत चढ़ी हुई थी, जिससे लगता था कि वे कई दिनों से इस्तेमाल ही नहीं हुई हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

 इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @riya_realtor नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में रिया (जो दुबई में रहती हैं) ने इस नजारे को अपने वीडियो में कैद किया। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा, “आप जानते हैं, मैंने दुबई में दौलत देखी है, लेकिन यह कुछ ज्यादा ही दौलत है जो मैंने देखी। मुझे पता था कि दुबई में ऐसे लोग हैं जो लापरवाह हैं, जैसे ‘हां भाई, चारों तरफ पैसे पड़े हैं। फर्क नहीं पड़ता। क्या हो सकता है?’ लेकिन यह तो एक और स्तर है।” 

धूल फांकती दिखीं लग्जरी कारें 

वीडियो में वे कारों की ओर इशारा करते हुए आगे कहती हैं, “जैसा कि आप देख सकते हैं, तीन नंबर की प्लेट वाली रोल्स-रॉयस। और यहीं नहीं रुकता: तीन नंबर की प्लेट वाली फेरारी। और यह ऐसे ही किसी निर्जन जगह में पड़ी हुई है। मुझे नहीं लगता कि इसे दिनों से धोया गया है; इसे दिनों से इस्तेमाल भी नहीं किया गया है। अगर आप देखें तो पूरी धूल और सब कुछ नजर आ रहा है। तो मुझे एक व्याख्या चाहिए: यह कौन सा आदमी है जो अपनी इन अतिरिक्त लग्जरी कारों को धोता भी नहीं और इस्तेमाल भी नहीं करता, जो बस पार्किंग में पड़ी हुई हैं?” 

'दुबई की दौलत प्रेरणादायक'

रिया ने बताया कि दुबई में रहते हुए वे अक्सर अमीरी के नजारे देखती हैं, लेकिन इस स्तर की लापरवाही ने उन्हें चौंका दिया। तीन अंकों वाली नंबर प्लेट्स दुबई में बहुत महंगी और प्रतिष्ठित मानी जाती हैं। ऐसी प्लेट्स वाली रोल्स-रॉयस और फेरारी का धूल में पड़े रहना शहर की अति-संपन्नता का प्रतीक बन गया। दिलचस्प बात यह है कि रिया ने इस नजारे को सिर्फ हैरानी का विषय नहीं माना, बल्कि प्रेरणा का स्रोत भी बताया। उन्होंने कहा, “ऐसी दौलत, यार! मतलब, दुबई की दौलत देखकर हर दिन प्रेरणा मिलती है कि हमें जिंदगी में बहुत आगे जाना है। और यह आज की मेरी प्रेरणा है, और मुझे उम्मीद है कि यह आपके लिए भी प्रेरणा बने।”

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोग दुबई की अमीरी पर हैरान हैं, तो कुछ ने कहा कि इतनी महंगी कारों को ऐसे छोड़ देना धन की बर्बादी है। कई भारतीयों ने कमेंट में लिखा कि दुबई में लग्जरी सामान्य हो चुकी है, लेकिन इस स्तर की लापरवाही देखकर भी लोग दंग रह जाते हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह तो धन-दौलत का बिल्कुल अलग ही स्तर है।" 

दूसरे ने टिप्पणी की, "ऐसा नजारा सिर्फ दुबई में ही देखने को मिल सकता है।" 

तीसरे ने कहा, "उस फरारी को तो चलाना ही चाहिए।" 

जबकि एक अन्य ने बस इतना कहा, "ये कारें तो बस धूल जमा कर रही हैं।" 

गौरतलब है कि, इससे पहले एक भारतीय महिला ने दुबई और भारत में खर्चों पर अपने विचार शेयर किए थे। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

दुबई में ₹31 लाख रेंट वाला 1BHK कैसा दिखता है? इस भारतीय महिला ने कराया अपार्टमेंट टूर, Video हुआ वायरल