A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रोटवीलर कुत्ते ने मासूम पर किया हमला, बचाने के लिए ढाल बन गई मां, खुद लहूलुहान होती रही पर बच्चे को नहीं आई एक खरोच

रोटवीलर कुत्ते ने मासूम पर किया हमला, बचाने के लिए ढाल बन गई मां, खुद लहूलुहान होती रही पर बच्चे को नहीं आई एक खरोच

रूस के येकातेरिनबर्ग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक मां अपने 5 साल के बेटे को रोटवीलर कुत्ते के हमले से बचाने के लिए बर्फ में उसके ऊपर लेटी हुई दिख रही है।

बेटे के ऊपर बर्फ में पड़ी मां- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA बेटे के ऊपर बर्फ में पड़ी मां

कुछ कुत्ते इतने खतरनाक होते हैं कि अगर उन्होंने अपने जबड़े से किसी को पकड़ लिया तो वहां का मांस निकाल लेते हैं। कभी-कभी इनके हमले जानलेवा भी होते हैं। कई लोगों ने इस चक्कर में अपनी जान गंवाई है। रोटवीलर कुत्ता भी इनमें से ही एक है। जो अपने शिकार को तब तक नहीं छोड़ता जब तक वह बुरी तरह से घायल नहीं हो जाता। हाल में एक रोटवीलर कुत्ते का वीडियो सामने आया है। जिसमें रोटवीलर कुत्ता एक नन्हे मासूम पर हमला कर देता है। लेकिन अपने बच्चे को बचाने के लिए मां खुद को कुत्ते के हवाले कर देती है और एक ढाल की तरह वह अपने बेटे से लिपट जाती है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। 

रोटवीलर कुत्ते के हमले से बच्चे को मां ने बचाया

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मां अपने 5 साल के बेटे को रोटवीलर कुत्ते के हमले से बचाने के लिए उसके ऊपर लेटी हुई है। ताकि कुत्ता उसके बच्चे तक ना पहुंच सके। भले ही वह उसे खा जाए। महिला बर्फ में लेटी दिख रही है। वह खून से लथपथ है और बर्फ उसके खून से सना हुआ है। महिला मदद के लिए लोगों को पुकार भी रही है। वहीं, बगल में रोटवीलर कुत्त खड़ा नजर आ रहा है। उसके गले में एक पट्टा भी दिख रहा है। जो यह बताता है कि वह रोटवीलर कुत्ता किसी का पालतू कुत्ता है। 

भयावह वीडियो आया सामने

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि एक शख्स महिला की आवाज पर उसे बचाने के लिए आया है। जो कुत्ते को वहां से भगाने के लिए एक फावड़ा लेकर उसकी तरफ मारने की कोशिश कर रहा है। कुत्ता शख्स पर भौंके जा रहा है और गुर्रा रहा है। वहीं, कार में बैठा शख्स इस पूरी घटना को अपने फोन के कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा है। यह मामला रूस के येकातेरिनबर्ग का बताया जा रहा है। जहां कुत्ते के हमले में मां बुरी तरह घायल हो गई लेकिन अपने बच्चे पर एक खरोच तक नहीं आने दी। बच्चे को बचाने के दौरान महिला के शरीर पर घाव और ओपन फ्रैक्चर हुआ है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @ManojSh28986262 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

ये भी पढ़ें:

'भाई की प्रीमियम किस्मत देख रहे हो', शादी पर लड़के को मिली ऐसी दुल्हन कि जल-भुन गए लोग

देख रहा बिनोद! कितनी बदल गई है मोनालिसा, कहां महाकुंभ में माला बेच रही थी अब एक-एक रील पर आ रहे लाखों व्यूज