A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. LPG सिलेंडर की अफवाह साइबर ठगों का बुना हुआ झांसा है, दिल्ली पुलिस ने पोस्ट के जरिए लोगों को किया सावधान

LPG सिलेंडर की अफवाह साइबर ठगों का बुना हुआ झांसा है, दिल्ली पुलिस ने पोस्ट के जरिए लोगों को किया सावधान

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लोगों को सावधान करने के लिए दिल्ली पुलिस की तरफ से बनाया गया है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या बताया गया है।

Viral video, viral news, Delhi police viral video- India TV Hindi
Image Source : X/@DELHIPOLICE वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

अभी सोशल मीडिया पर ऐसे कई सारे पोस्ट देखने को मिल रहे हैं जिसमें LPG की शॉर्टेज के बारे में बताया जा रहा है और इस विषय में बात की जा रही है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई सारे पोस्ट देखे ही होंगे। इसी बीच दिल्ली पुलिस की तरफ से बनाया हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लोगों को सावधान किया गया है। उस वीडियो में बताया गया है कि कैसे साइबर ठग लोगों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। आइए आपको पोस्ट के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक ठग किसी शख्स को फोन करता है और उससे बोलता है कि वो उसके गैस एजेंसी से बोल रहा है। इसके बाद ठग शख्स से पूछता है कि क्या उसने अपना सिलेंडर बुक कर लिया है? मगर शख्स को कुछ समझ में नहीं आता है तो ठग ईरान युद्ध की जानकारी देते हुए बोलता है कि भारत में LPG और पेट्रोल की भारी कमी होने वाली है और सिलेंडर जल्दी बुक नहीं करने पर उसके कोटे का सिलेंडर किसी और दे दिया जाएगा। इसके बाद ठग उस आदमी को डराकर उसे एक मैसेज भेजता है और लिंक पर क्लिक करने के लिए बोलता है।

पुलिस ने क्या जानकारी दी?

इसके बाद वीडियो में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन आते हैं और वो बोलते हैं, 'अगर आपको भी पेट्रोल या LPG का डर दिखाकर कोई लिंक भेजा जा रहा हो तो सावधान हो जाइए। यह साइबर ठगों का नया तरीका है। ऐसे लिंक पर क्लिक न करें और अपने बैंक या फिर OTP की जानकारी किसी को न दें।' उन्होंने आगे क्या कहा, आप वीडियो में खुद देख लीजिए।

यहां देखें वह वीडियो

ये भी पढ़ें-

ये दोनों रील के चक्कर में पगला गए हैं, हरकत देख खुली रह जाएंगी आपकी आंखें

भाई के प्रीमियम लैपटॉप का हाल देख लेंगे तो नहीं रुकेगी आपकी हंसी, देखें वायरल Video