आज के समय में हर इंसान की पहुंच सोशल मीडिया तक है और लोग खुलकर सोशल मीडिया का यूज भी कर रहे हैं। लेकिन उसी सोशल मीडिया पर मौजूद कुछ लोगों के सिर पर रील बनाने का बुखार इस कदर चढ़ा है कि उन्हें अपनी जान की भी परवाह नहीं है और सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों के वीडियो अकसर वायरल भी होते रहते हैं। आपने अगर ऐसे नमूनों का वीडियो नहीं देखा है तो फिर अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि लोग किस लेवल तक बेवकूफी कर रहे हैं। आइए फिर आपको बताते हैं कि अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें क्या नजर आया।
Related Stories
मुंबई लोकल ट्रेन का वीडियो वायरल
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे मुंबई लोकल का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आता है कि कुछ लोग दरवाजे पर लटके हुए हैं और वहीं एक बंदा पूरी तरह से बाहर लटकते हुए स्टंट कर रहा है। इसके बाद वो बाहर लटकते हुए प्लेटफॉर्म पर एक पैर रख देता है और ट्रेन के साथ वो ऐसे ही स्टंट करते हुए जाता दिखता है। इसके बाद उसकी इस बेवकूफी में साथ देने के लिए उसका दोस्त भी आ जाता है और वो भी वैसा ही स्टंट करता है जैसा वो पहले वाला कर रहा था। किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MeenaRamesh91 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने त वीडियो को 11 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वास्तव में भाई चलती ट्रेन पर स्टंट करना खुद के साथ-साथ दूसरों के लिए भी खतरा बन सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बहुत बड़ी लापरवाही है, ऐसा नहीं करनी चाहिए जो खुद की जान चली जाए। तीसरे यूजर ने लिखा- इस हवाबाजी के चक्कर में इनकी जान भी जा सकती है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भाई के प्रीमियम लैपटॉप का हाल देख लेंगे तो नहीं रुकेगी आपकी हंसी, देखें वायरल Video
बाथरूम में शख्स बना चिट्टी, उसके हेयरस्टाइल बदलने का Video आपको भी आएगा पसंद