आज के दौर में आपको हर किसी के हाथ में फोन देखने को मिल जाएगा और उस फोन का एक फायदा भी बहुत है। लोगों को जब भी कुछ अतरंगी, अजीब या फिर अनोखा दिखता है तो लोग तुरंत ही फोन निकालते हैं और उसका वीडियो बना लेते हैं। इसके बाद क्या होता है, वो तो आप भी जानते होंगे। लोग वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। वहीं से कई सारे वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। अब वायरल वही वीडियो होते हैं जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बहुत ज्यादा कुछ नहीं है लेकिन जो भी है, वो बहुत हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल एक शख्स रेलवे ट्रैक पर जाकर लेट गया है। वो ट्रैक के बीच में लेटा हुआ है और एक पटरी पर सिर रख लिया है। वहीं एक सफेद रंग का चादर भी ओढ़ा हुआ है। अब यह नजारा देखकर किसी नजरें दूसरी तरफ घूम जाएंगी और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि यह मामला मुंबई के सबसे बड़े रेल टर्मिनस CSMT का बताया जा रहा है जहां हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन रोक उसकी वजह से रोकनी पड़ी।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 21 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अजीब लोग भरे पड़े हैं मुंबई में। दूसरे यूजर ने लिखा- भागते हुए शहर को सिर्फ यही लोग रोक सकते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं असली आजादी।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
मॉस्को के हॉस्टल में दिखा आग का तांडव, चादरों की रस्सी बना खिड़कियों से उतरते दिखे लोग- VIDEO
एक ही ट्रेन को क्यों मिलते हैं 2 अलग-अलग नंबर? रोज सफर करने वाले भी नहीं जानते होंगे जवाब