सोशल मीडिया पर हर दिन लोग कुछ देर तो बिताते ही हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो हर दिन कुछ देर तो आपका भी सोशल मीडिया पर स्क्रोल करने में बीतता होगा। कई लोग तो सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहते हैं और इसके पीछे का कारण वहां मौजूद कंटेंट हैं। सोशल मीडिया पर हर किसी के पसंद का कंटेंट मौजूद है और लोग उसे देखकर अपना मनोरंजन करते हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे वीडियो भी सोशल मीडिया पर दिखते हैं जो यूनिक या फिर बहुत ही अच्छे कंटेंट के कारण वायरल हो जाते हैं। इसमें स्क्रिप्टेड और रियल, दोनों तरह के कंटेंट होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि मंदिर के पास खड़ी लड़की के पास एक रिपोर्टर जाता है। उसके पास जाकर वो सिर्फ एक ही सवाल पूछता है कि वो कैसा वर खोज रही हैं। लड़की को समझ नहीं आता है तो वो क्या बोलती है और इसके बाद रिपोर्टर फिर से दोहराते हुए बोलता है, 'कैसा वर ढूंढ रही हैं आप, शिव जी से क्या मांगीं?' यह सवाल सुनने के बाद लड़की ने गजब का जवाब दिया। उसने कहा, 'कुछ मांगे नहीं हैं, आपके जैसा वर ढूंढ रहे हैं।' बस यह सुनते ही रिपोर्टर के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है।
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @veejuparmar नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'पूरे रिपोर्टर समाज में खुशी का माहौल है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- स्क्रिप्टेड होगा लेकिन मजा आ गया। दूसरे यूजर ने लिखा- यहां मैं पिघल गया। तीसरे यूजर ने लिखा- चार दिन नींद नहीं आएगी भाई को। एक अन्य यूजर ने लिखा- मोमेंट है भाई मोमेंट है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
मॉस्को के हॉस्टल में दिखा आग का तांडव, चादरों की रस्सी बना खिड़कियों से उतरते दिखे लोग- VIDEO
एक ही ट्रेन को क्यों मिलते हैं 2 अलग-अलग नंबर? रोज सफर करने वाले भी नहीं जानते होंगे जवाब
संपादक की पसंद