1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक विवाह ऐसा भी... पति ने कराई पत्नी की दूसरी शादी, प्रेमी संग विदा हुई दुल्हन; VIDEO वायरल

एक विवाह ऐसा भी... पति ने कराई पत्नी की दूसरी शादी, प्रेमी संग विदा हुई दुल्हन; VIDEO वायरल

बिहार के दलसिंहसराय से एक अनोखा मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपनी पत्नी की दूसरी शादी उसके प्रेमी से करा दी। पति ने पंचायत में पत्नी की दूसरी शादी कराने का अपना फैसला बताया।

दुल्हन की मांग में सिंदूर भरता प्रेमी- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT दुल्हन की मांग में सिंदूर भरता प्रेमी

समस्तीपुर: अक्सर फिल्मों में आपने देखा होगा कि प्यार के लिए लोग कुर्बानियां देते हैं, लेकिन बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां एक पति ने बड़ा दिल दिखाते हुए अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ करवा दी। पति ने ये फैसला पंचायत को बताया।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला दलसिंहसराय के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि नीलम देवी (सागर राम की बहू) की शादी संतोष राम से हुई थी। सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन नीलम का दिल विश्वासपुर निवासी गोपाल दास के छोटे बेटे धीरज कुमार पर आ गया। नीलम ने हिम्मत जुटाकर अपने पति संतोष को बता दिया कि वह धीरज से प्यार करती है।

पंचायत में हुआ फैसला

जब यह बात परिवार और समाज तक पहुंची, तो गांव में पंचायत बुलाई गई, जिसमें पति संतोष राम ने पत्नी की दूसरी शादी कराने का फैसला लिया। शादी का फैसला होने के बाद घर के बाहर ही रस्में निभाई गईं। प्रेमी धीरज कुमार ने सबके सामने नीलम देवी की मांग में सिंदूर भरा। इस मंजर को देखकर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं और इस अनोखी शादी के गवाह बने। 

यह मामला काफी चर्चा में है। लोग इसे अलग-अलग नजरों से देख रहे हैं। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रेमी सबके सामने अपनी प्रेमिका के मांग में सिंदूर भरता नजर आ रहा है। लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

(रिपोर्ट- सुनील कुमार)

ये भी पढ़ें-

भारतीय स्लीपर बसों ने जीता अमेरिकी टूरिस्ट का दिल, आराम और सुविधा समेत गिनाईं इतनी खूबियां; Viral होने लगा VIDEO

'आंखें खुली हों या हों बंद...' जब चीनी शख्स ने गाया शाहरुख का सुपरहिट गाना, Viral होने लगा Video