1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारतीय स्लीपर बसों ने जीता अमेरिकी टूरिस्ट का दिल, आराम और सुविधा समेत गिनाईं इतनी खूबियां; Viral होने लगा VIDEO

भारतीय स्लीपर बसों ने जीता अमेरिकी टूरिस्ट का दिल, आराम और सुविधा समेत गिनाईं इतनी खूबियां; Viral होने लगा VIDEO

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Feb 25, 2026 08:06 am IST,  Updated : Feb 25, 2026 08:06 am IST

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक अमेरिकी टूरिस्ट भारत में स्लीपर बस की यात्रा करती दिखाई दे रही है।

American Tourist Video, American Tourist in Sleer Bus Video, American Tourist in india, American Tou- India TV Hindi
बस में सफर करती टूरिस्ट। Image Source : IG/@SIERRALILIANN

Viral Video : विदेशियों को भारत की परिवहन सेवा विशेषकर निजी ड्राइवर-चालित कारें, स्लीपर बसें और दिल्ली मेट्रो जैसे आधुनिक साधन, उनकी किफायती लागत, आरामदायक अनुभव और अद्भुत दृश्यों के कारण काफी पसंद आती है। इसके अलावा, डोर-टू-डोर पिकअप-ड्रॉप सर्विस, ढाबा कल्चर और हर जगह सुलभता इसे यादगार बनाती है। वे खुद बताते हैं यह पश्चिमी देशों की तुलना में काफी सस्ती है। ऐसा ही एक अनुभव अमेरिकी ट्रैवलर और कंटेंट क्रिएटर सिएरा लिलियन को भी हुआ। जिन्होंने स्लीपर बसों को भारत का सबसे बेहतरीन परिवहन साधन बताया है। अमेरिकी ट्रैवलर ने अपने वीडियो में इतनी खूबियां गिनाईं कि वीडियो को वायरल होने में देर नहीं लगी। 

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sierraliliann नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखती हैं कि, 'बेशक मुझे टैक्सी लेना बहुत पसंद है, और ट्रेन से यात्रा करना भी अपने आप में एक अलग ही रोमांच है, लेकिन मेरे लिए ये एसी स्लीपर बसें सबसे बेहतरीन हैं। मुझे ये बसें तीन कारणों से बहुत पसंद हैं: खिड़की से पूरा नज़ारा देखना, बीच रास्ते में ढाबे पर रुकना और इनका सुरक्षित, आरामदायक और बजट के अनुकूल होना। ट्रेनों की तरह ही, भारत का सार्वजनिक परिवहन सिस्टम भी ज़बरदस्त है। अमेरिका के एक छोटे शहर से आने के कारण, हमारे यहां ज़्यादातर जगहों पर सार्वजनिक परिवहन के अच्छे विकल्प नहीं हैं। स्लीपर बसों और ट्रेनों का कॉन्सेप्ट मेरे जैसे अमेरिकी दिमाग को बहुत पसंद आया! अब मैं कहना चाहूंगी... सबसे बड़ी कमी यह है कि इनमें से ज़्यादातर बसों में बाथरूम नहीं होते। मैं व्यक्तिगत रूप से अपने पेशाब पर नियंत्रण रखने में माहिर हूं। इसलिए अगर आप भी ऐसा कर सकते हैं, या मेरी तरह लगातार प्यास से परेशान रहते हैं, तो बस एक बढ़िया विकल्प है!'  

यूजर्स ने किया रिएक्ट 

इस वीडियो के सामने आते ही ये काफी वायरल होने लगा। वीडियो में यूजर्स ने लिलियन द्वारा अपने सकारात्मक अनुभव को साझा करने की सराहना की, जबकि अन्य ने अगली बस यात्रा के लिए अपने सुझाव दिए। एक यूजर ने कहा, "भारत में आपका स्वागत है और बस यात्रा का आनंद लें।" जबकि दूसरे ने सुझाव दिया "अगले हफ्ते, आपको होली के त्योहार के लिए उत्तर प्रदेश के मथुरा जरूर जाना चाहिए, जो भारत के सबसे प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है।" एक तीसरे व्यक्ति ने टिप्पणी की: "भले ही बसों में शौचालय न हो, फिर भी आप बीच में पड़ने वाले किसी भी पेट्रोल पंप या रेस्तरां पर बस रोकने का अनुरोध कर सकते हैं, वहां आप इन मुफ्त सार्वजनिक सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। आपका दिन शुभ हो।" 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

ऑस्ट्रेलियाई व्लॉगर ने बताया हर किसी को भारत की यात्रा क्यों करनी चाहिए, Viral Video देख फूले नहीं समाए यूजर्स 

Video : विदेशी टूरिस्ट ने भारतीय ट्रेन में बुक की स्लीपर सीट, भीड़ और बच्चों के साथ मस्ती ने सफर को बनाया यादगार 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।