1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video : समय रैना का शो देखते हुए रोने लगीं मां, बेटी से कही इमोशनल बात; दिल छू लेगा वीडियो

Video : समय रैना का शो देखते हुए रोने लगीं मां, बेटी से कही इमोशनल बात; दिल छू लेगा वीडियो

Viral Video : सोशल मीडिया पर कॉमेडियन समय रैना के 'Still Alive' शो पर काफी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वीडियो में कॉमेडियन द्वारा अपनी मां से की गई बातचीत सुनकर एक महिला भावुक होकर रोने लगीं।

Samay Raina Still Alive, Samay Raina Special Show, India's Got Latent controversy 2026, Viral Reels - India TV Hindi
Image Source : IG/@PRIYA.BATRA.161 समय रैना का शो देखती महिला।

Viral Video : कॉमेडियन समय रैना का यूट्यूब स्पेशल 'Still Alive' शो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस शो में समय रैना ने 2025 में हुई इंडियाज गॉट लेटेंट ​कॉन्ट्रोवर्सी, निजी असफलताओं और माता-पिता से मिले अपार समर्थन पर खुलकर बात की है। 'Still Alive' शो को यूट्यूब पर महज दो दिनों में 31 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस शो को देखने के बाद एक वर्ग उनकी बातों को काफी पसंद कर कॉमेडियन की तारीफ कर रहा है। इसी से जुड़ा एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ है जिसमें एक लड़की ने अपनी मां को समय रैना की बातों पर रोते हुए देखा और उनके रिएक्शन को रिकॉर्ड कर शेयर कर दिया। 

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @priya.batra.161 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में समय रैना लेटेंट ​कॉन्ट्रोवर्सी के दिनों को याद करते हुए बताते हैं कि कैसे उन्होंने उस बुरे वक्त में खुद को अपनी मां के सामने संभाला और ऐसे रिएक्ट किया जैसे कुछ हुआ ही न हो। कॉमेडियन की बातें और उनके हाव—भाव को देखते हुए इंस्टाग्राम यूजर की मां काफी भावुक हो गईं और रोने लगींं। जब बेटी ने पूछा- 'आप रो क्यों रो रहे हो ?' तो उनकी मां कहती हैं कि, 'बच्चे तो ऐसा करते ही हैं लेकिन मां तो मां होती है। पिता का दिल बड़ा होता है मां का दिल छोटा होता है।' इस पर बेटी फिर कहती है कि, 'तो रोए जाओगे!' तभी मां हल्की सी मुस्कान के साथ अपने आंसू पोंछने लगती हैं। वीडियो के ओवरले टेक्स्ट में लिखा है कि 'रोस्टिंग सबको आती है…पर दिल जीतना हर किसी के बस की बात नहीं! समय रैना भाई, मेरी मां का रिएक्शन देख लो एक बार।'

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'मैं रो रही हूं।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'मुझे हमेशा से उसका शो पसंद था, मैं भी जो कुछ हुआ उससे दुखी थी, लेकिन अब समय के लिए खुश हूं, उसका यूट्यूब वीडियो देखते हुए रो पड़ी। वह एक प्यारा नौजवान है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'इससे मैं भी भावुक हो गई।'  
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
मुरथल के ढाबे में नॉनवेज क्यों नहीं बनता है, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; वीकेंड पर जाने से पहले जान लें  

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां से पूरा देश घूम सकते हैं; हर जगह के लिए मिलेगी ट्रेन