A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: अखबार को जलाने के बाद का नजारा आपको भी कर देगा हैरान, यूजर्स ने दिया रिएक्शन

Viral Video: अखबार को जलाने के बाद का नजारा आपको भी कर देगा हैरान, यूजर्स ने दिया रिएक्शन

एक शख्स ने अखबार के साथ कुछ ऐसा करके दिखाया जिसे देख आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी तरह-तरह का रिएक्शन दिया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@RLP__SHESHMA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर एक अतरंगी प्लेटफॉर्म है और ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यहां एक से एक अतरंगी पोस्ट लोगों को देखने को मिलते रहते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया का यूज करते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर एक दिन में आप भी अपनी फीड पर 4-5 अतरंगी पोस्ट देखते ही होंगे। कई बार तो ऐसे पोस्ट भी आंखों के सामने आ जाते हैं कि उन्हें देखने के बाद इंसान यही सोचता है कि ये कैसे हुआ। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर उसके बारे में बताते हैं।

वीडियो में शख्स ने क्या किया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिखता है कि बंदा पहले तो एक अखबार के सभी कोनों को मिलाता है और फिर उस अखबार को मोड़कर एक बॉल जैसा बना देता है जैसे अभी कूड़े के डिब्बे में डाल देगा। इसके बाद वो फिर से उन्हें खोलता है और फिर से सभी कोनों को मिलाता है। इसके बाद जमीन पर रख देता है और उसमें आग लगा देता है। जब अखबार पूरी तरह से जल जाता है तो फिर हवा में उड़ते हुए दिखता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RLP__Sheshma नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'मैं सरकार से रिक्वेस्ट करता हूं कि इसे भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 87 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कोई रहस्य छिपा हुआ है इसमें। दूसरे यूजर ने लिखा- पुराना हो गया है ये ट्रिक। तीसरे यूजर ने लिखा- मैंने ये ट्राई किया है, ये काम करता है। चौथे यूजर ने लिखा- इसमें इसके पीछे फिजिक्स का इस्तेमाल किया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पटाखे फोड़ने के मामले में इस भाई ने सभी को पीछे छोड़ दिया, Video हो रहा है वायरल

Sydney में लोगों ने दिवाली पर दुल्हन की तरह सजाया अपना घर, Video देखना तो बनता है