सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जितनी बार जाएंगे, आपको उतनी बार ही कुछ न कुछ अलग और नया देखने को मिलेगा क्योंकि यहां बहुत सारे लोग कंटेंट पोस्ट करने के लिए ही अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं। आप भी सोशल मीडिया का यूज करते ही होंगे और अगर आप कंटेंट कंज्यूमर हैं तो फिर आपकी फीड पर भी तमाम तरह के पोस्ट आते ही होंगे। उनके साथ में कई सारे ऐसे वीडियो भी आते होंगे जो कंटेंट के कारण वायरल हो रहे होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की झाड़ियों में देख रही है और कुछ ही सेकंड बाद पता चल जाता है कि वहां एक लड़की गिरी हुई है जिसे वो निकाल रही है। वो लड़की दूसरी लड़की को उठाती है मगर वो शायद नशे में धुत थी जिस कारण वो उठने के तुरंत बाद फिर से पीछे की तरफ गिर जाती है। अब यह वीडियो कब का है और कहां का है, यह तो नहीं पता चल पाया मगर वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Whoiamyours नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'लगता है ब्रेकअप हुआ है अभी-अभी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 33 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये कौन से शौक पूरे हो रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये क्या हो रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- ज्यादा नशे। एक अन्य यूजर ने लिखा- प्यार में गिर गई वो। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
गजब इंदौरी! सड़क पर चलती इस गाड़ी को देख आपको भी लगेगा झटका, देखें वायरल Video
Bahubali The Epic देखने गए फैंस ने एक सीन को किया क्रिएट, Video हो गया वायरल