1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गजब इंदौरी! सड़क पर चलती इस गाड़ी को देख आपको भी लगेगा झटका, देखें वायरल Video

गजब इंदौरी! सड़क पर चलती इस गाड़ी को देख आपको भी लगेगा झटका, देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 31, 2025 04:58 pm IST,  Updated : Oct 31, 2025 04:58 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि एक बंदा कुछ सामान को लोड करके गाड़ी कहीं लेकर जा रहा है मगर आप जब उस गाड़ी को आगे और पीछे, दोनों तरफ से देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/RAJWADAVOLAG

आज के समय में लोगों को जब भी कुछ अतरंगी दिखता है तो वो उसका वीडियो बनाने में बिल्कुल भी देरी नहीं करते हैं। कई सारे लोग तो वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं जिन्हें आप भी देखते होंगे अगर आप सोशल मीडिया का यूज करते हैं। आप जब भी सोशल मीडिया की गलियों में जाते होंगे आप देखते होंगे कि तरह-तरह के यूनिक और ध्यान खींचने वाले वीडियो पोस्ट हुए पड़े हैं और कुछ वीडियो तो वायरल ही हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में आखिर दिखा क्या?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे रात में कहीं जाते समय रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में दिखता है कि एक गाड़ी जा रही है और उस पर लदे हुए सामान को देखने के बाद लगता है कि कोई ट्रक को लेकर कहीं पर जा रहा है मगर ऐसा नहीं है। यहीं पर आंखों को धोखा होता है। दरअसल वो कोई ट्रक नहीं है, वो एक छोटा सा लोडिंग वाला वैन है जिस पर इतना ज्यादा सामान लाद दिया गया है कि पीछे से देखकर वो एक ट्रक लगता है। अब उस वैन पर लदा सामान कितना भारी है, यह तो नहीं पता मगर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर rajwadavolag नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई ने लोडिंग रिक्शा को ही ट्रक बना दिया।' वहीं वीडियो पर 'गजब इंदौरी' लिखा हुआ है तो हो सकता है कि वीडियो इंदौर का हो। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 15 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गजब इंदौर नहीं गजब टाटा। दूसरे यूजर ने लिखा- शहर में ट्रक की अनुमति नहीं है न। तीसरे यूजर ने लिखा- शुरू में पीछे से देखने के बाद इसे कौन कौन ट्रक समझा। एक अन्य यूजर ने लिखा- छोटा हाथी ही कहदे।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Bahubali The Epic देखने गए फैंस ने एक सीन को किया क्रिएट, Video हो गया वायरल

Samsung Galaxy Fold 7 किया ऑनलाइन ऑर्डर मगर पैकेट के अंदर से निकला पत्थर, जानिए क्या है यह पूरा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।