1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पति की हरकत देख घूरने लगी उसकी पत्नी, Video देख समझेंगे आप पूरा मामला

पति की हरकत देख घूरने लगी उसकी पत्नी, Video देख समझेंगे आप पूरा मामला

एक फनी वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप जब वीडियो को देखेंगे तो शायद आप भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखाई दिया।

वायरल फनी वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल फनी वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में आपको ऐसे लोग बहुत ही कम मिलेंगे जो स्मार्ट फोन का यूज न करते हो। आजकल लगभग हर किसी के हाथ में आपको स्मार्ट फोन दिख जाएगा और जितने लोग स्मार्ट फोन यूज करते हैं, उनका सोशल मीडिया पर अकाउंट होना बहुत ही नॉर्मल बात है। लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर है। यहां तक कि बच्चे भी सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन वहां कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है और लोग उन्हें देखने के बाद रिएक्ट भी करते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी अपनी कार के सामने वाले शीशे पर दो कागज चिपका रहा है। एक पर लेफ्ट(निशान के साथ) और दूसरे पर राइट(निशान के साथ) लिखा हुआ है। इसे चिपकाने के बाद वो कार के अंदर जाकर अपनी बीवी को फोन पकड़ाता है जिसमें मैप खुला हुआ है। उसकी यह हरकत देख महिला अपने पति को घूरती हुई नजर आती है क्योंकि उसकी हरकत यह बता रहा है कि उसकी पत्नी को लेफ्ट और राइट में अतंर बताने में दिक्कत होती है। यही वो कारण है कि यह फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MohiniWealth नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'लंबे सफर में अब यू-टर्न से बचने के लिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 89 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। वहीं एक यूजर ने लिखा- मैं इससे बहुत अच्छे से रिलेट कर सकता हूं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बच्चे का सवाल सुनते ही भड़क गए चचा और जड़ दिया थप्पड़, Video जमकर हो रहा है वायरल

डिलीवरी बॉय ने राइडर को हैरान कर दिया, Video देख आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी