1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स की झोपड़ी देख हर कोई बनना चाहता है उसके जैसा गरीब, Video में आखिर ऐसा क्या दिखा?

शख्स की झोपड़ी देख हर कोई बनना चाहता है उसके जैसा गरीब, Video में आखिर ऐसा क्या दिखा?

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक झोपड़ी नजर आ रही है। मगर आप जब वीडियो को पूरा देखेंगे तो अंत में आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए आपको वीडियो और फिर लोगों के कमेंट, दोनों के बारे में बताते हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब लोग कुछ पोस्ट न करते हो। हर दिन अनगिनत वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा पोस्ट किया जाता है जिन्हें आप और हम अपने-अपने अकाउंट के जरिए देखते ही हैं। सोशल मीडिया पर जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, अतरंगी हरकत समेत कई सारी चीजों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। उन्हें देखने के बाद लोग उसके मुताबिक रिएक्ट भी करते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह पर झोपड़ी है जो पेडों और पौधों के बीच में है। मगर पहली हैरानी तो यह देखकर होती है कि उस झोपड़ी के बाहर AC का आउटडोर यूनिट लगा हुआ है। इसके बाद वीडियो बनाने वाला शख्स और भी करीब जाता है और अंदर का नजारा दिखाता है। वीडियो में नजर आता है कि उस झोपड़ी के अंदर एक मस्त AC लगा हुआ है। इसके साथ मिनी फ्रिज भी रखा हुआ है, टीवी भी लगा हुआ है और बिस्तर पर लेटकर बंदा मजे से टीवी देख रहा है। यही वो कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर theindiancasm नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 66 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है और वीडियो को देखने के बाद लोगों ने इसके जैसा ही गरीब होने की बात कही है। एक यूजर ने लिखा- मैं भी इतना ही गरीब होना चाहती हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे भी ऐसा ही घर चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- हमको भी इतना गरीब बनना है। चौथे यूजर ने लिखा- गरीबी हो तो ऐसी। पांचवें यूजर ने लिखा- भाई ऐसा गरीब भगवान मुझे भी बना दे।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

चचा 'हम दो हमारे गिन लो' योजना में विश्वास करते हैं, वायरल Video देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी

'हैदराबाद को बिहार बना दिया भई ने...' साइकिल पर जाते शख्स का बंदे ने बनाया Video, एक बार आप भी देखो