1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये देख जुगाड़ भी अपने हाथ जोड़ लेगा, वायरल Video में आप भी देखें शख्स का दिमाग

ये देख जुगाड़ भी अपने हाथ जोड़ लेगा, वायरल Video में आप भी देखें शख्स का दिमाग

एक नए और बहुत ही अलग जुगाड़ का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए फिर आपको नए जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

Jugaad, Indian Jugaad, Desi Jugaad, Viral video, Viral news- India TV Hindi
Image Source : X/@MADDDY17DUTTA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस देश में आपको कुछ और देखने को मिले या फिर न मिले मगर जुगाड़ और जुगाड़ करने वाले लोग जरूर ही देखने को मिल जाएंगे। हम यूं भी कह सकते हैं कि यहां पर कई सारे काम तो लोग जुगाड़ पर ही करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया के यूजर हैं तो फिर आपको तो इंडिया वालों के यूनिक जुगाड़ के बारे में पता ही होगा क्योंकि सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद आप भी सोचेंगे कि आखिर किस महान इंसान के दिमाग में ये जुगाड़ का ख्याल आया होगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक टंकी में पानी पहुंचाया जा रहा है। मगर जिस पाइप से पानी पहुंचाया जा रहा है, वो छोटा निकल गया और इसी दौरान किसी ने अपना जुगाड़ वाला दिमाग चलाया। उस शख्स ने एक खाट को वहां पर खड़ा किया जो लोहे के पाइप से बने होते हैं। अब उस शख्स ने पाइप को उस खाट के छोर के लोहे के पाइप में डालकर उसे अच्छे से बांध दिया। अब वो पाइप जितना भी अंदर गया हो, बाकी का काम उस लोहे वाले पाइप ने कर दिया जिसके दूसरे छोर से पानी निकलता हुआ और उस टंकी में जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Madddy17dutta नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जब पाइप छोटा हो लेकिन इंडियन के पास है जुगाड़ अल्ट्रा प्रो मैक्स।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 39 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत भारी जुगाड़ लगाया है। दूसरे यूजर ने लिखा- जुगाड़ का तो कोई जवाब नहीं। तीसरे यूजर ने लिखा- भारत के छोरे किसी से कम हैं क्या। चौथे यूजर ने लिखा- जुगाड़ में हम विश्व गुरु बन चुके हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

इस प्रजाति की मां सिर्फ इंडिया में ही पाई जाती हैं, Video देख बचपन आ जाएगा याद

अब लड़के भी लड़कियों को जेल पहुंचा सकते हैं! दीदी ने Video में बताया इसका तरीका