1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सिर्फ 19-20 का ही फर्क है! वायरल Video में दिखा मजेदार नजारा, आप भी देखिए

सिर्फ 19-20 का ही फर्क है! वायरल Video में दिखा मजेदार नजारा, आप भी देखिए

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जो नजारा दिखाई दे रहा है उसे देखने के बाद आपको स्पाइडर मैन की एक फिल्म का एक सीन याद आ जाएगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी गजब के जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी मेट्रो में सीट के लिए या फिर धक्का-मुक्की के लिए लड़ने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। कभी रील के लिए पब्लिक प्लेस पर डांस करने वालों का वीडियो वायरल होता है तो कभी रील के लिए ही अपनी जान को खतरे में डालने वालों का वीडियो वायरल होता है। लेकिन अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो इन सभी से अलग है और वीडियो को देखने के बाद शायद आपको हंसी भी आ जाए।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी ने स्पाइडर मैन तो देखी ही होगी। उसके एक भाग के अंदर एक सीन आता है जब स्पाइडर मैन ट्रेन को रोकने की कोशिश करता है। लगता है आप सभी के दिमाग में वो सीन आ गया है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक वैन में कुछ कुर्सियों को लेकर जाया जा रहा है। अब वो कुर्सियां कहीं गिर न जाए इसलिए सबसे पीछे एक आदमी खड़ा है और अपने दोनों हाथों से वैन के दोनों छोर को पकड़े हुए है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर studentgyaan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'प्लीज देसी स्पाइडर मैन के लिए लाइक करें।' वहीं वीडियो को देखने के बाद अधिकतर यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर करते हुए अपना रिएक्शन दिया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।

ये भी पढ़ें-

ये लोग तो डर को भी डरा सकते हैं, वायरल Video देख आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

ऋतिक रोशन की दूर की मौसी! आंटी का डांस देख लोग ले रहे हैं मजे, कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स