1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: दुल्हन के सामने दूल्हे ने किया ऐसा खतरनाक डांस, देखकर यूजर्स बोले- 'मौत आए लेकिन ऐसा कॉन्फिडेंस ना आए'

Video: दुल्हन के सामने दूल्हे ने किया ऐसा खतरनाक डांस, देखकर यूजर्स बोले- 'मौत आए लेकिन ऐसा कॉन्फिडेंस ना आए'

Shaadi Ka Funny Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हे को दुल्हन के सामने अनोखा डांस करते हुए देखा गया है। इस वीडियो पर यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं।

shaadi me dulhe ka dance viral, groom funny dance video, groom funny dance, groom funny dance with b- India TV Hindi
Image Source : IG/@MR.NADAN_PARINDA डांस करता दूल्हा।

Shaadi Ka Funny Video: अपनी शादी को यादगार बनाना हर एक कपल का सपना होता है, जिसके लिए वे शादी में कई ऐसे कार्यक्रमों को जोड़ते हैं जिससे बारातियों के भी वो शादी यादगार बन जाए। कई बार तो खुद दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे के लिए कुछ स्पेशल करते दिखते हैं जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने में देर नहीं लगती है। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन की एंट्री के बाद दूल्हे को डांस करते देखा गया है। वीडियो में दूल्हे ने ऐसा खतरनाक डांस किया है जिसे देखने के बाद यूजर्स के होश ही उड़ गए। इस पर यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। 
 

दूल्हे का डांस वीडियो वायरल 

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @mr.nadan_parinda नामक हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि स्टेज पर दूल्हा—दुल्हन के साथ कई लोग मौजूद हैं जो कि दुल्हन पक्ष के लग रहे हैं। वीडियो में दुल्हन के सामने खड़े होने के बाद दूल्हा गायक जुबिन नॉटियाल के गाने 'मेरी जिंदगी है तू...' गाने पर डांस करना शुरू करता है। दूल्हे के डांस को देख जहां एक ओर दुल्हन शर्मा जाती है तो वहीं रिश्तेदार हूटिंग करने लगते हैं। 

'न डांस आया न शर्म...'

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर कई लोगों ने देखा है और मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'मौत आए लेकिन ऐसा कॉन्फिडेंस ना आए।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'न डांस आया न शर्म।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'पहले खाना खा लेता हूं बारात कभी भी लौट सकती है।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'फिर शादी हुई या नहीं ?' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'नाच वो रहा है शर्म मुझे आ रही है।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'इसके बाद लड़की खुद अपनी डोली उठाकर घर चली गई।' 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
अज़रबैजान का काला सच जिसे सुनते ही जाना छोड़ देंगे भारतीय, पैसा बहाकर घूमने वालों को पछताना पड़ेगा 
 

Video: भारत की एक और सबसे साफ जगह देखा दंग रह गया जर्मन व्लॉगर, यूरोपीय देशों से तुलना कर कही दी बड़ी बात