1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बालकनी में दीदी बना रही थी रील और तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने Video कर दिया वायरल, आप भी देखें

बालकनी में दीदी बना रही थी रील और तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने Video कर दिया वायरल, आप भी देखें

एक बहुत ही मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वयारल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल हो रहे वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@RUPALI_GAUTAM19 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियों में कब क्या वायरल होते हुए देखने को मिल जाए, कोई पहले से इसका अंदाजा नहीं लगा सकता है। हर दिन सोशल मीडिया पर खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उन सभी में से कुछ ऐसे वीडियो जो सबसे हटके होते हैं या फिर पहली बार दिखता है तो वो वायरल हो जाते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया पर होंगे ही और वहां दिन में जितनी बार भी एक्टिव होते होंगे, आपकी फीड पर भी एक से बढ़कर एक कंटेंट आते होंगे और उन्हीं के बीच में वायरल कंटेंट भी आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की किसी गाने पर डांस करते हुए बालकनी में अपना वीडियो बना रही है। अचानक उसे महसूस हुआ कि पीछे कुछ हरकत हुई और वो मुड़कर पीछे की तरफ देखती है। वो जैसे ही पीछे देखती तो डरकर सीधे कमरे में भागती है क्योंकि वहां उसके घर की बालकनी में बंदर आ गए थे। बंदर को देखते ही वो डरकर भाग जाती है और फिर कुछ देर बाद बाहर आकर अपने कैमरे को साथ ले जाती है। बंदर के आ जाने के कारण और फिर लड़की ने जैसे रिएक्ट किया, उसकी वजह से वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Rupali_Gautam19 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'दीदी खुद को वायरल करना चाहती थी लेकिन दीदी के साथ तो कांड हो गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 57 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब पक्का वायरल हो गई होगी दीदी। दूसरे यूजर ने लिखा- यहां तो बंदर वायरल हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा- कांडी आ गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- एक दिन मुझ पर कूदा था बंदर, मरते-मरते बची, अब तो डर ही लगता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये फोटोग्राफर लोग क्या-क्या ट्रेंड लेकर आ रहे हैं, अब आप इसी वायरल Video को देखिए

बसों में पीछे वाले टायर इतने आगे क्यों होते हैं? रोज सफर करने वाले भी नहीं जानते होंगे जवाब