1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी के सिर पर चढ़ा था रील बनाने का भूत मगर अगले ही पल उतर भी गया, आप भी देखिए Video

दीदी के सिर पर चढ़ा था रील बनाने का भूत मगर अगले ही पल उतर भी गया, आप भी देखिए Video

एक छोटा सा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद शायद ही कोई अपनी हंसी को रोक पाएगा। आइए आपको बताते हैं कि रील के लिए सिर पर चढ़ा भूत कैसे उतर गया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@VIRJUST18 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब लोग कुछ देर न बिताते हों। आज के समय में सोशल मीडिया लोगों के बीच में उतना ही कॉमन हो गया है जितना लोगों के लिए खाना है, पानी है, दोस्तों से बात करना है। हर कोई आपको सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर मिल ही जाएगा। बच्चे तक आजकल सोशल मीडिया पर मिल जाते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर तो होंगे ही और वहां देखते होंगे कि हर दिन एक के बाद एक करके कई सारे वीडियो पोस्ट होते हैं जिन्हें देखने के बाद कई सारे लोग अपना रिएक्शन भी देते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

लड़की के साथ ऐसा क्या हो गया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो वैसे तो बहुत ही छोटा सा है मगर वायरल होने जैसा था तो हो गया। वीडियो में नजर आता है कि फर्श पर पानी फैला हुआ है। उसी पानी में लड़की फ्लेक्स करते हुए घूमने वाली थी मगर तभी पानी पर पैर फिसल जाता है और वो बहुत ही जोर से फर्श पर गिर जाती है। उसका मुंह भी फर्श पर बहुत जोर से लगता है। वीडियो में आगे नजर आता है कि वो सिर पर पट्टी बांध कर आराम से किसी कुर्सी पर बैठी हुई है और चेहरा बता रहा है कि वो अब शायद कभी रील नहीं बनाएगी।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @virjust18 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मर गया रील का कीड़ा नीचे दबकर।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- रील बन गई। दूसरे यूजर ने लिखा- सरल रिंग निकल गई। तीसरे यूजर ने लिखा- अब ये कीड़ा दोबारा उत्पन्न नहीं होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- खर्चा बढ़ा लिया अपना।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

टॉयलेट के फ्लश में एक की जगह 2 बटन क्यों होते हैं? यूज तो करते हैं मगर नहीं जानते होंगे जवाब

इंडिया में हर दिन एक नया जुगाड़ जन्म लेता है, अब आप इसी वायरल Video को देख लीजिए