1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मगजमारी से बचने के लिए दुकानदार ने लगाया ऐसा बोर्ड कि फोटो हो गई वायरल, लोगों को जमकर आई हंसी

मगजमारी से बचने के लिए दुकानदार ने लगाया ऐसा बोर्ड कि फोटो हो गई वायरल, लोगों को जमकर आई हंसी

एक फोटो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और आप जब उस फोटो को देखेंगे तो सिर्फ और सिर्फ हंसी आएगी। आइए आपको बताते हैं कि दुकानदार ने ऐसा क्या बोर्ड लगा दिया कि फोटो वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो- India TV Hindi
Image Source : IG/99_JODHPUR सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो

सोशल मीडिया एक ऐसी दुनिया है जहां तमाम तरह के यूनिक कंटेंट हमें देखने को मिलते हैं। सोशल मीडिया का दो तरह के लोग इस्तेमाल करते हैं। एक वो होते हैं जो कंटेंट बनाते या फिर खोजकर पोस्ट करते हैं तो वहीं दूसरे वो लोग हैं जो इन सभी तरह के कंटेंट को देखते हैं। आप अगर कंटेंट देखने वाले लोगों में से हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि एक दिन में कई सारे पोस्ट वायरल होते हैं और सभी एक से बढ़कर एक होते हैं। कभी वीडियो तो कभी फोटो वायरल होते हैं और अभी एक फोटो वायरल हो रही है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

फोटो में ऐसा क्या दिखा?

आप सभी लोगों के साथ ऐसा कई बार होता होगा जब खरीदे हुए कपड़े में कुछ दिक्कत होती है जो घर आकर पता चलता है और उसके बाद आपको दुकान पर जाकर उसे बदलना पड़ता है। अब इस मगजमारी से बचने के लिए दुकानदार ने ऐसा बोर्ड लगाया कि वो वायरल ही हो गया। उस बोर्ड पर लिखा है, 'मम्मी को अच्चा नहीं लगा, पापा डांट रहे हैं, पति पहनने नहीं दे रहे हैं, फ्रेंड के पास सेम है... किसी भी कारण से चेंज नहीं होगा।' अब यह देखकर किसी ने फोटो क्लिक कर ली जो वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे इंस्टाग्राम पर 99_jodhpur नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक फोटो को 4 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- दूसरा वाला तो मैं हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- वार्निंग देने का तरीका थोड़ा कैजुअल है। तीसरे यूजर ने लिखा- और छोटा ये बड़ा हो रहा हो तो? चौथे यूजर ने लिखा- ये कलर अच्छा नहीं लग रहा है, इसका कोई और कलर होता तो ले लेता। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Tarzan 2.0 नहीं देखा तो क्या देखा, शख्स ने जुगाड़ से बना दी ऐसी गाड़ी, जिसे देखते ही उड़ गए यूजर्स के होश, Video

Delhi Metro में गुटखे के दाग से सनी सीट वायरल, सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर निकाली भड़ास