1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Tarzan 2.0 नहीं देखा तो क्या देखा, शख्स ने जुगाड़ से बना दी ऐसी गाड़ी, जिसे देखते ही उड़ गए यूजर्स के होश, Video

Tarzan 2.0 नहीं देखा तो क्या देखा, शख्स ने जुगाड़ से बना दी ऐसी गाड़ी, जिसे देखते ही उड़ गए यूजर्स के होश, Video

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Nov 02, 2025 06:20 pm IST,  Updated : Nov 02, 2025 06:20 pm IST

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें शख्स ने देसी जुगाड़ की तकनीक अपनाकर बेहद अनोखी गाड़ी बनाई है जिसका डिजाइन आपने सपने में भी नहीं सोचा होगा।

desi jugaad video, desi jugaad latest viral video, desi jugaad video, desi jugaad, desi jugaad hindi- India TV Hindi
शख्स ने जुगाड़ से बनाई गाड़ी। Image Source : X/@MDTANVEER87

Desi Jugaad Video: देसी जुगाड़ एक ऐसा शब्द है जो भारतीयों की रचनात्मकता और संसाधनों का उपयोग करने की क्षमता को दर्शाता है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें लोग अपने दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं का समाधान करने के लिए रचनात्मक और अनोखे तरीके ढूंढ़ते हैं। देसी जुगाड़ में अक्सर पुराने और बेकार सामानों का उपयोग करके नए और उपयोगी चीजें बनाई जाती हैं। यह एक ऐसा तरीका है जो लोगों को अपने संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने और कचरे को कम करने में मदद करता है। ऐसा ही एक और देसी जुगाड़ सामने आया है जिसे देखने के बाद आपके होश उड़  जाएंगे। दरअसल, इसमें शख्स ने कुछ कल—पुर्जों को जोड़कर एक अनोखी गाड़ी तैयार की है। 

एक्स पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को एक्स पर @mdtanveer87 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है — 'कुछ सपनों की चमक ब्रांड से नहीं, मेहनत से आती है। यह गाड़ी नहीं, एक सोच है — अगर चाहो तो असंभव भी अपने हाथों से बना सकते हो।' वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स ने इंजन, मोटर, पंप और पाइप इत्यादि जैसे कई कल—पुर्जों को जोड़कर एक मिनी कार तैयार ​कर डाली। वीडियो पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

वीडियो को अब तक कई यूजर्स लाइक कर चुके हैं। एक यूजर ने वीडियो पर लिखा ​कि, 'दिमाग सभी के पास होता है यह उस पर निर्भर करता है कि वह उसको कहाँ लगाता है।।' दूसरे यूजर ने लिखा ​कि, 'भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं है बस लोगों को सही मार्गदर्शन की जरूरत है।' तीसरे यूजर ने लिखा ​कि, 'इंसान कुछ भी करने की छमता रखता है अगर ठान ले मुझे ये करना है तो कोई काम मुश्किल नहीं।' चौथे यूजर ने लिखा ​कि, 'सपनों की रफ़्तार ईंधन नहीं, जज़्बा तय करता है।' पांचवें यूजर ने लिखा ​कि, 'चाहत ही नई खोज करती है।' वहीं, एक अन्य ने लिखा कि, 'सही कहा! असली लग्ज़री तो अपने सपनों को खुद चलाना है, ब्रांड के पीछे नहीं भागना।' 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
 
ये भी पढ़ें-
Delhi Metro में गुटखे के दाग से सनी सीट वायरल, सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर निकाली भड़ास

 
Video: अब आएगी जेबकतरों की शामत ! ट्रेन में फोन को बचाने का जुगाड़ देख चौंक जाएंगे आप, बड़े काम की है ये वायरल हैक
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।