A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुकानदार की सावधानी हटी और दुर्घटना घटी, आप खुद देखें वायरल हो रहा Video

दुकानदार की सावधानी हटी और दुर्घटना घटी, आप खुद देखें वायरल हो रहा Video

अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद शायद ही कोई होगा जिसे हंसी न आए। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं और फिर कमेंट के बारे में भी बताएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@MEMECREAKER वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में आपको बहुत कम लोग ही ऐसे मिलेंगे जो स्मार्ट फोन का इस्तेमाल न करते हो वरना लगभग हर किसी के पास स्मार्ट फोन तो है ही। अब स्मार्ट फोन है तो लोगों के पास इंटरनेट पैक की भी कमी नहीं है और अब जब नेट का पैक है तो फिर सोशल मीडिया का यूज करना बहुत ही नॉर्मल हो जाता है। आप भी शायद सोशल मीडिया का यूज करते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप उन सभी तरह के वीडियो देखते होंगे जो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडिो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि दुकान के बगल में रेफ्रिजरेटर रखा हुआ है। उस रेफ्रिजरेटर के बगल में दूसरा रेफ्रिजरेटर है जो दूसरे दुकान वाले का होगा। अब बंदा उन दोनों के बीच में खड़ा है और धीरे-धीरे करते हुए वो एक रेफ्रिजरेटर का दरवाजा खोलता है। इसके बाद वो अंदर से चुपचाप एक कोल्ड ड्रिंक निकालता है और फिर आराम से उस रेफ्रिजरेटर का दरवाजा बंद कर देता है। इसके बाद क्या, उसका मिशन पूरा हो गया और वो वहां से निकल जाता है। उसको यह सब करते किसी ने देखा और वीडियो बनाकर पोस्ट कर दिया जो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MemeCreaker नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सावधानी हटी, दुर्घटना घटी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 28 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बिल्कुल सही बात है। दूसरे यूजर ने कमेंट में सावधानी हटी, दुर्घटना घटी ही लिखा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भलाई का जमाना ही नहीं रहा! कुत्ते को बिस्किट खिलाना बंदे को पड़ा भारी, देखें Video

ज्यादा अमीर होने के चोचले! कोरियाई शख्स ने कुछ इस तरह खाया इंडियन खाना कि हैरान हो गए लोग