Viral Video : सोशल मीडिया पर एक ऐसे वीडियो ने तहलका मचा दिया जिसमें एक शख्स को नाले के पानी में प्याज धोते हुए दिखाया गया है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स बुरी तरह चौंक गए और उन्होंने भोजन स्वच्छता प्रथाओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में, एक व्यक्ति को किसी नाले या अत्यधिक प्रदूषित जल स्रोत के पास खड़े होकर फलों को सजाने या ले जाने से पहले धोते हुए देखा जा सकता है। पानी स्पष्ट रूप से मैला और प्रदूषित दिख रहा है लेकिन फलों को बार-बार उसमें डुबोया जा रहा है मानो उन्हें अच्छी तरह से साफ किया जा रहा हो।
एक्स पर सामने आया वीडियो
इस वीडियो को एक्स पर @Pajeet101_us नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो बना रहा शख्स दुकानदार को स्पष्ट दिखा रहा है कि, कैसे वह नाले के पानी में एक—एक प्याज डुबोकर बाहर निकाल रहा है और डलिया में डाल रहा है। इस वीडियो पर इंटरनेट पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। कुछ ही घंटों में यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैलने लगा और कई यूजर्स ने कहा कि इस वीडियो को देखने के बाद सड़क किनारे फल बेचने वालों पर उनका भरोसा पूरी तरह से खत्म हो गया है। कई लोगों ने बताया कि हो सकता है उस व्यक्ति को सचमुच लगा हो कि वह फल बेचने से पहले उन्हें साफ कर रहा था। हालांकि, वीडियो में दिखाए गए स्पष्ट स्वास्थ्य जोखिमों और अस्वच्छ स्थितियों को देखकर दर्शक अधिक चिंतित हुए।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि, 'इसीलिए भारतीय माताएं फलों को ऐसे धोती हैं जैसे वे कोई वैज्ञानिक प्रयोग कर रही हों।' दूसरे ने लिखा कि, 'एक नया डर पैदा हो गया है। मैं अब कभी भी सड़क किनारे से कटे हुए फल नहीं खाऊंगा।' तीसरे ने लिखा कि, 'भाई ने हर किलो के साथ एक इम्युनिटी बूस्टर पैकेज मुफ्त में दे दिया है।' चौथे ने लिखा कि, 'मुझे इस वीडियो की गंध आ रही है।' पांचवें ने लिखा कि, '"जब भी हमें लगता है कि हमने अस्वच्छ व्यवहार की पराकाष्ठा देख ली है, इंटरनेट हमें फिर से चौंका देता है।' एक यूजर ने पूछा, 'जब ऐसी घटनाएं होती हैं तो अधिकारी कहां होते हैं?' एक और यूजर ने लिखा कि, 'भारत में स्ट्रीट फूड और फलों की स्वच्छता कभी-कभी लॉटरी की तरह लगती है।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
वंदे भारत से कितनी अलग है हाइड्रोजन ट्रेन ? स्पीड, लागत या डिजाइन कौन सी चीज है सबसे बेस्ट
Video : विदेश जाने के बाद भारत वापस क्यों नहीं जाते लोग ? आयरलैंड में रह रहे भारतीय ने बताई चौंकाने वाली सच्चाई