A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भजन कार्यक्रम में कव्वाली गाने लगा गायक, हिंदू कार्यकर्ताओं ने मंच से भगाया; VIDEO वायरल

भजन कार्यक्रम में कव्वाली गाने लगा गायक, हिंदू कार्यकर्ताओं ने मंच से भगाया; VIDEO वायरल

अजमेर में एक भजन कार्यक्रम के दौरान कव्वाली गाना एक गायक को भारी पड़ गया। स्थानीय लोगों ने गायक को मंच से भगा दिया।

कव्वाली गाने पर लोगों ने किया विरोध।- India TV Hindi
Image Source : PTI कव्वाली गाने पर लोगों ने किया विरोध।

अजमेर: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी वीडियो सामने आती हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरानी व्यक्त करते हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के अजमेर से सामने आया है। यहां एक भजन कार्यक्रम के दौरान गायक के द्वारा कव्वाली गाने पर विवाद बढ़ गया। मौके पर मौजूद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भजन कार्यक्रम में कव्वाली प्रस्तुत करने का विरोध किया, जिसके बाद गायक को मंच छोड़कर जाना पड़ा। विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने गायक से माफी की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने ये तर्क भी दिया कि ऐसी घटनाएं शहर के सांप्रदायिक सद्भाव को संभावित रूप से कमजोर कर सकती हैं।

कव्वाली गाने पर हुआ विरोध

दरअसल, राजस्थान के अजमेर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां एक भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। भजन कार्यक्रम में कुछ गायकों को भी भजन गाने के लिए बुलाया गया था। इसी कार्यक्रम के दौरान एक गायक के द्वारा कव्वाली पेश किए जाने का विरोध किया गया है। यहां रविवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भजन कार्यक्रम में कव्वाली गाने को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया और कव्वाली गायक को कार्यक्रम छोड़कर भागना पड़ा। 

गायक को मंच से भगाया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलवर गेट इलाके में भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में गायक जॉन अजमेरी ने ख्वाजा गरीब नवाज को समर्पित एक कव्वाली पेश की। इसके बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में बाधा डाली और गायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ते तनाव के बीच जॉन अजमेरी मंच छोड़कर चले गए। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि किसी धार्मिक भजन कार्यक्रम के दौरान इस तरह के गीत गाना अनुचित है और इससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने गायक से माफी मांगने की भी मांग की।

यह भी पढ़ें-

लोगों को कैसे जाल में फंसाता था स्वयंभू बाबा अशोक खरात? लाखों में बेचता था इमली के बीज; जांच में हुए चौकाने वाले खुलासे