A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: नेशनल हाईवे बना जंग का मैदान! तीन सांडों में जमकर हुई उठा-पटक, रुक गया ट्रैफिक

VIDEO: नेशनल हाईवे बना जंग का मैदान! तीन सांडों में जमकर हुई उठा-पटक, रुक गया ट्रैफिक

Bulls Fight Video: सीतापुर में सड़क पर तीन सांड आपस में भिड़ गए और नेशनल हाईवे पर एक-दूसरे को उठा-उठाकर पटका। इसका वीडियो सोशल माीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Bulls Fight Video- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT सांडों की लड़ाई का वीडियो इंटरनेट पर वायरल।

Sitapur Bulls Fight: यूपी के सीतापुर में नेशनल हाईवे-30 आज (बुधवार को) जंग का मैदान बन गया। बीच सड़क पर तीन सांडों की जोरदार लड़ाई ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। लड़ते-लड़ते एक सांड सीधा एक कार से टकरा गया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और सांड सड़क पर गिर पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हाईवे पर तीन सांडों की भयंकर लड़ाई

बता दें कि सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र में NH-30 पर यह अनोखी घटना हुई। हाईवे पर तीन सांड आपस में भिड़ गए। इनकी लड़ाई इतनी जोरदार थी कि राहगीर और वाहन चालक दोनों ही सड़क किनारे खड़े होकर तमाशा देखने लगे। लड़ाई के दौरान एक सांड तेजी से भागा और सामने आ रही एक कार से सीधे टकरा गया। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

नेशनल हाईवे पर प्रभावित हुआ ट्रैफिक

वहीं, सांड भी टक्कर की चोट से सड़क पर गिर गया। सांडों को लड़ते हुए देख लोगों में हड़कंप मच गया। कई वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियां रोकीं और सांडों को हटाने की कोशिश की। कुछ देर तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।  कमलापुर पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में आवारा पशुओं की समस्या बढ़ती जा रही है। कई बार पहले भी सड़कों पर सांडों की लड़ाई देखी गई है, लेकिन आज की घटना में वाहन को नुकसान पहुंचना काफी खतरनाक था। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन से अब मांग उठने लगी है कि आवारा पशुओं को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि हाईवे पर ऐसी घटनाएं दोबारा ना हों।  यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

(इनपुट- मोहित मिश्रा)

ये भी पढ़ें- चचा ने तो हद ही कर दिया, वायरल Video देख आपको भी आ जाएगी हंसी