1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'पैदा नहीं Google से डाउनलोड किया हुआ है यह बच्चा', दुनिया भर की जानकारी रखने वाले इस बच्चे का Video देख बोले लोग

'पैदा नहीं Google से डाउनलोड किया हुआ है यह बच्चा', दुनिया भर की जानकारी रखने वाले इस बच्चे का Video देख बोले लोग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा दुनिया के लगभग सभी देशों की राजधानियां ऐसे बता रहा है, जैसे वह अपनी मां के पेट से ही उन्हें रटकर पैदा हुआ था। बच्चे की होशियारी देख इंटरनेट की जनता काफी इम्प्रेस हुई।

बच्चे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA बच्चे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

जिस उम्र में हम अभी मम्मी-पापा बोलना सीख रहे थे, आज उसी उम्र में एक बच्चा दुनिया भर की जानकारी लोगों को देते नजर आ रहा है। बच्चे का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद जब लोगों ने बच्चे की होशियारी देखी तो लोग कहने लगे कि ऐसे बच्चे पैदा नहीं बल्कि प्ले स्टोर से डाउनलोड किए जाते हैं। 

दुनिया भर के देशों की राजधानियों का नाम बता रहा है यह बच्चा 

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा जिसकी उम्र 4 से 5 साल के बीच है। वह दुनिया के तमाम देशों की राजधानियों का नाम अपनी तोतली आवाज में खटाखट दिए जा रहा है और सबसे बड़ी बात तो यह कि इस बच्चे को दुनिया के सभी देशों की राजधानियों के नाम मुंहजबानी रटे हुए हैं। बच्चा सभी सवालों का जवाब सही-सही दे रहा है। बच्चे का यह वीडियो देख ऐसा लग रहा है जौसे वह मां के पेट से ही सभी देशों की राजधानियों का नाम रटकर आया है।

वीडियो में बच्चे की होशियारी देख दंग रह गए लोग

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @sosal_midiyapk नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- मुबारक हो आपके घर बिना इंटरनेट के गूगल चलता हे। दूसरे ने लिखा- बहुत ही होशियार बच्चा है उज्जवल भविष्य की भगवान से प्रार्थना करता हूं। तीसरे ने लिखा- इतनी छोटी उम्र में इतना टैलेंटेड बच्चा नहीं देखा। चौथे ने लिखा- इसको दूध की जगह गूगल घोलकर पिलाया है क्या भाईसाहब। पांचवें ने लिखा- Google ने बच्चे के रुप में जन्म लिया है।

 

ये भी पढ़ें:

बीच बाजार डांस कर रही थी लड़की, तभी पकड़ ले गई पुलिस, आगे जो हुआ वह आपको इस पोस्ट से पता चल जाएगा

इस इंडियन ने खरीदा दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता, कीमत इतनी कि इस दाम में बड़े-बड़े बंगले आ जाएं