British Tourist Video : भारत की यात्रा कर रहे एक ब्रिटिश पर्यटक ने भारत के बारे में ऑनलाइन फैली भ्रान्तियों पर सवाल उठाकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। एक इंस्टाग्राम वीडियो मेंडिजिटल क्रिएटर जैक हीटन ने तमिलनाडु के चेन्नई स्थित मरीना बीच की अपनी हालिया यात्रा का अनुभव साझा किया है। उन्होंने वीडियो को 'सोशल मीडिया ने भारत के बारे में मुझसे पूरी तरह झूठ बोला' शीर्षक से शेयर किया गया था। टूरिस्ट ने दुनिया के दूसरे सबसे बड़े शहरी समुद्र तट मरीना बीच पर भ्रमण किया। यहां हीटन ने बताया कि समुद्र तट 'वास्तव में साफ' और कूड़े-कचरे से रहित था, जिसने भारत में सार्वजनिक स्थानों की गंदगी के बारे में ऑनलाइन चल रहे भारत-विरोधी दुष्प्रचार को गलत साबित कर दिया।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @jack_ofalljourneys नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में टूरिस्ट ने कहा कि, 'भारत एक विविधतापूर्ण देश है, और कभी-कभी इस खूबसूरत जगह के बारे में केवल नकारात्मक पहलू ही दिखाए जाते हैं। हम पूरी दुनिया के दूसरे सबसे बड़े समुद्र तट पर हैं। क्या आप विश्वास करेंगे कि यह भारत में है? यह वास्तव में बहुत साफ-सुथरा दिखता है। यहाँ नाममात्र का कूड़ा-कचरा है। कुछ छोटे-मोटे टुकड़े हैं, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं।' हीटन ने बताया कि समुद्र तट पर लगभग 10,000 लोग मौजूद थे और फिर भी वहां न्यूनतम कूड़ा-करकट था। उन्होंने यह भी बताया कि पानी शायद इंग्लैंड के तटों पर आमतौर पर मिलने वाले पानी से अधिक साफ था।
बीच पर हजारों लोग देख भौचक्का रह गया टूरिस्ट
टूरिस्ट हीटन ने कहा कि, 'मुझे नहीं पता कि आप इसे देख पा रहे हैं या नहीं, लेकिन ऊपर शायद 10,000 लोग हैं। यह सचमुच पागलपन है। लेकिन दोस्तों, पानी इंग्लैंड के तट के पानी से भी ज़्यादा साफ़ है। मेरा मतलब है, मुझे गलत मत समझिए। मैं यह नहीं कह रहा कि यह एकदम नीला है। यह मालदीव तो नहीं है, लेकिन बुरा भी नहीं है।'
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो के वायरल होते ही इस पर कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। एक यूजर ने लिखा कि, 'लोग सिर्फ व्यूज़ और कमेंट पाने के लिए शहर का बुरा पहलू दिखाना चाहते हैं।'
दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'चेन्नई में आपका स्वागत है, दोस्त! उम्मीद है आप शहर का आनंद ले रहे होंगे।'
तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'पश्चिमी लोगों को यह मत बताना कि आपने समुद्र तट पर किसी को शौच करते नहीं देखा। वे नाराज़ हो सकते हैं और रोने लग सकते हैं।'
चौथे यूजर ने लिखा कि, 'बंगाल की खाड़ी में बड़ी मात्रा में ताजे पानी के प्रवाह के कारण पानी हरा दिखाई देता है। इसमें बहुत अधिक प्लवक पाए जाते हैं, इसलिए इसका रंग हरा होता है।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
Video: यूक्रेनी महिला ने भारतीय थिएटर को यूरोप से बेहतर बताया, कहा-'सुविधाएं देखकर होश उड़ गए'
Video: भारत के UPI सिस्टम से बेहद इंप्रेस हुई विदेशी टूरिस्ट, कहा- 'दुनिया के कई देशों से सालों आगे है इंडिया'