1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आंटी जी से किसी ने पूछा उनके ग्लोइंग स्किन का राज, रिप्लाई ने पोस्ट कर दिया वायरल

आंटी जी से किसी ने पूछा उनके ग्लोइंग स्किन का राज, रिप्लाई ने पोस्ट कर दिया वायरल

एक फोटो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और आप जब फोटो को देखेंगे तो खुद समझ जाएंगे कि यह फोटो क्यों वायरल हो रही है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल हो रहा पोस्ट- India TV Hindi
Image Source : X/@I_NIKITAAA वायरल हो रहा पोस्ट

सोशल मीडिया बहुत ही अतरंगी प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां पर सबसे अलग और हटके पोस्ट देखने को मिलते रहते हैं। हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते हैं जिन्हें आप और हम अपने-अपने फीड पर देखते भी हैं। आप अगर हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब सोशल मीडिया पर कुछ वायरल न होता हो। कभी हंसी-मजाक और लड़ाई का वीडियो वायरल होता है। कभी ड्रामा और अतरंगी हरकत के वीडियो वायरल होते हैं तो इसके अलावा स्क्रीनशॉट और फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। अभी एक फोटो वायरल हो रही है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल पोस्ट में क्या नजर आया?

अभी जो फोटो वायरल हो रही है उसमें एक अंकल और आंटी साथ में नजर आ रहे हैं। अंकल भी स्माइल कर रहे हैं और आंटी तो बहुत ही खुश नजर आ रही हैं। अब किसी ने इसी पोस्ट पर पूछा, 'आंटी जी ग्लोइंग स्किन का राज बता दो प्लीज।' अब यह देखने के बाद गजब का रिप्लाई आता है जिसके कारण यह फोटो वायरल हो रही है। आंटी जी का रिप्लाई आता है, 'तुम्हारे अंकल जी।' अब यह पोस्ट कब का है, यह तो नहीं पता मगर फोटो जरूर वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है मगर पहले आप पोस्ट देखिए।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @I_Nikitaaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में 'असली क्वीन।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 74 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या राज है। दूसरे यूजर ने लिखा- पता नहीं मेरी पत्नी कब आएगी। तीसरे यूजर ने लिखा- अंकल पगलु है आंटी। चौथे यूजर ने लिखा- बहुत ही बढ़िया आंसर। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये लाइन सुनने के लिए मर्द तरसते हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अम्मा के पास तो गजब का स्किल है, Video देखने के बाद आप भी यही बात कहेंगे