देश-दुनिया में जितनी भी अतरंगी चीजें होती हैं या फिर लोग जितनी भी अतरंगी हरकतें करते हैं, वो एक न एक दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाता है क्योंकि कोई न कोई उसे पोस्ट जो कर देता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन तमाम वायरल कंटेंट आते ही होंगे जिन्हें देखने के बाद आप भी रिएक्ट करते होंगे। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है और वो फोटो आपको पक्का हैरान कर देगी। आइए फिर आपको पोस्ट के बारे में बताते हैं।
वायरल फोटो में क्या दिखा?
आपने सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम घर की फोटो या फिर वीडियो देखे होंगे जो बहुत ही सुंदर बने होंगे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर अतरंगी घरों के भी वीडियो और फोटो वायरल होते हैं और अभी एक ऐसे ही घर की फोटो वायरल हो रही है। वायरल फोटो में नजर आता है कि एक बंदे ने जमीन पर दो तरफ दीवार खड़ा किया और उसके ऊपर दो फ्लोर का घर बना दिया है। वहीं उसकी सीढ़ी बगल में आते दिखती है। इस अनोखे घर के कारण ही फोटो वायरल हो रही है।
यहां देखें वायरल पोस्ट
आपने अभी जो फोटो देखी उसे इंस्टाग्राम पर schoolife.in नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक फोटो को 3 लाख 22 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। फोटो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बाथरूम भी नहीं होगा फिर तो। दूसरे यजूर ने लिखा- Angry Bird वाला घर। तीसरे यूजर ने लिखा- एक 5.5 का भूकंप और खेल खत्म। एक अन्य यूजर ने लिखा- नीचे पार्किंग एरिया है क्या भाई।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दीदी को ये एक रील 70 हजार की पड़ी, Video देख समझ जाएंगे कैसे
ये क्या नाटक कर रहे हो! लड़की के रील बनाने पर भड़की दादी अम्मा, अब Video हो रहा वायरल