1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये तो बड़ी गजब की क्रिएटिविटी दिखाई है किसी ने, Video हो रहा है वायरल

ये तो बड़ी गजब की क्रिएटिविटी दिखाई है किसी ने, Video हो रहा है वायरल

लोग जब भी कुछ क्रिएटिव करते हैं तो उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। ऐसे ही एक क्रिएटिविटी का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@HUMANSNOCONTEXT वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है। हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल ही जाता है जो बहुत ही कमाल होता है और वो वायरल हो रहा होता है। आप भी सोशल मीडिया का यूज तो करते ही होंगे और आपकी फीड पर भी हर दिन कुछ न कुछ वायरल या फिर अतरंगी कंटेंट आता ही होगा जिसे देखकर आपका अच्छा-खासा मनोरंजन भी होता होगा। सोशल मीडिया पर वैसे तो हंसी-मजाक और जुगाड़ के ही सबसे ज्यादा वीडियो वायरल होते हैं मगर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल हो जाते हैं जिसमें लोगों की कमाल की क्रिएटिविटी देखने को मिलती है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या क्रिएटिविटी दिखी?

अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें कुछ ऐसा दिखा जो आपने शायद पहले नहीं देखा होगा और देखने के बाद शायद ऐसा कुछ ट्राई करेंगे। आपको बता दें कि एक आदमी ने कई गुब्बारे फूला लिए और फिर उन्हें एक तरीके से चिपकाया। सभी गुब्बारों को एक क्रम में लगाने के बाद वो एक इंसान जैसा नजर आ रहा है। वीडियो में सिर, हाथ और पैर, सब दिख रहा है। इसके बाद उसने उसे एक पंखे से लगा दिया। यह सब करने के बाद वो पंखे को चालू कर देता है और फिर लगता है कि कोई इंसान मजे से डांस कर रहा है। एक बार इस क्रिएटिविटी को आप भी देखिए।

यहां देखें वह वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HumansNoContext नाम के अकाउंट से पोस्ट किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये अलग लेवल की क्रिएटिविटी है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.5 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मुझे डेकोरेटर से बात करनी है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बहुत मजेदार है, जिसने ये बनाया है, वो काफी मजेदार आदमी होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- मैंने एक बार कोशिश की मगर बच्चे डर गए। चौथे यूजर ने लिखा- मुझे ये बैलून मैन पसंद है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बीमार कर्मचारी ने अपने बॉस को दिया तगड़ा जवाब, अब स्क्रीनशॉट हो रहा है वायरल