A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्मार्ट वर्क करना कोई इस भाई से सीखो, वायरल Video देख आप भी तारीफ करने को हो जाएंगे मजबूर

स्मार्ट वर्क करना कोई इस भाई से सीखो, वायरल Video देख आप भी तारीफ करने को हो जाएंगे मजबूर

रेत उठाते हुए एक बंदे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मगर आप जब उसके काम करने का तरीका देखेंगे तो पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे और उसकी तारीफ भी करेंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@UNAVODAYAN वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में बोरियत जब भी लोगों को सताती है तो अधिकतर लोग सोशल मीडिया पर चले जाते हैं और वहां पोस्ट हुए वीडियो और फोटो को देखते हैं जिसे देखने के बाद उनका मनोरंजन होता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी स्क्रोल करते हैं तो एक दिन में कई सारे वीडियो और फोटो देखते ही होंगे। कभी स्टंट, कभी ड्रामा, कई बार लड़ाई तो कई बार छोटे बच्चों के प्यारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं जिन्हेंआप देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने कई बार देखा होगा कि जहां घर बन रहा होता है वहां पर बोरियों में रेत उठाने में लोगों को काफी समय लगता है क्योंकि बोरी हार्ड नहीं होती है और रेत डालते समय उसे पकड़ना पकड़ता है। इसी काम को एक बंदे ने बहुत आसान बना लिया। वीडियो में दिखता है कि वो एक मोटी पाइप को जिसे उसने बोरी की साइज के मुताबिक काटा हुआ है, उसे वो पहले बोरी में डालता है और उसके बाद कुछ सेकंड में ही रेत को बोरी में भर लेता है। इसके बाद वो उस पाइप को निकाल लेता है तो इस तरह उस काम फटाफट हो जाता है। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @UNavodayan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'रेत भरना आसान नहीं लेकिन थोड़ा दिमाग लगाओ और देखो कमाल।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 38 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये स्मार्ट वर्क है। दूसरे यूजर ने लिखा- वकाई कमाल का दिमाग लगाया है इस बंदे ने। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई ने बोरी भरने के लिए अच्छा दिमाग लगाया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

यमराज का काम आसान करते हुए पापा की परी! वायरल वीडियो देख दिमाग घूम जाएगा आपका

प्री-वेडिंग शूट के दौरान ही पोपट हो गया, आप भी देखें वायरल हो रहा Video